देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को शासकीय आवास पर उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से चयनित 342 ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों एवं लोक सेवा आयोग के माध्यम से पंचायती राज विभाग के अंतर्गत चयनित आठ सहायक लेखाकारों को सौंपे नियुक्ति पत्र। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मुझे विश्वास है कि आज नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले सभी युवा अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए प्रदेश की विकास यात्रा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। सीएम ने सभी के उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी। सीएम धामी ने कहा कि नवाचार को धरातल पर उतारने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। युवा कल्याण के लिए समर्पित हमारी सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए रिक्त पदों को भरने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए पंचायती राज विभाग में चयनित आठ सहायक लेखाकारों एवं 342 ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को नियुक्तिपत्र
Previous Articleचट्टान गिरने से कार चकनाचूर, चालक ने कूदकर बचाई जान
Next Article भगवान शिव की भक्ति में डूबा हरिद्वार
Related Posts
Add A Comment

