देहरादून थाना बसंत विहार क्षेत्र मैं रहने वाले एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। वसंत विहार थाना प्रभारी ने बताया कि कॉलर पवन शर्मा निवासी अलकनंदा एनक्लेव ने बताया कि मकान नंबर 50 लाइन नंबर 01 अलकनंदा एंक्लेव में एक व्यक्ति ने फांसी लगा लगी है सूचना मिलते ही तत्काल थानाध्यक्ष थाना एवम चौकी प्रभारी चौकी इंदिरानगर मय फोर्स को लेकर मौके पर पहुंचे तो देखा कि मोहित नारंग पुत्र स्वर्गीय मदनलाल नारंग उम्र 38 वर्ष व्यक्ति ने चादर से पंखे में लटक कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की तो पता चला कि मृतक मोहित नारंग जो 38 वर्ष का है उसकी शादी नहीं हो रखी है तथा उक्त कमरे में अकेला रहता था एवं अभी-अभी डेंगू बुखार से थोड़ा बहुत ठीक हुआ था, मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला , जिस पर मृतक ने फांसी लगाने का कारण स्वयं को ही बताया है। पुलिस ने मृतक का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए शव को अपने कब्जे मैं लेकर अस्पताल भिजवा दिया।
फांसी लगाकर जान दी….
Previous Articleविवाद का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर हो: सुबोध
Next Article रक्त का नहीं कोई विकल्प: डॉ धन सिंह रावत
Related Posts
Add A Comment

