Close Menu
Hindustan Breaking NewsHindustan Breaking News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Hindustan Breaking NewsHindustan Breaking News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • जिले
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अन्य राज्यों से
      • उत्तर प्रदेश
      • गुजरात
      • छत्तीसगढ़
      • जम्मू और कश्मीर
      • दिल्ली
      • पंजाब
      • पश्चिम बंगाल
      • बिहार
      • मध्य प्रदेश
      • महाराष्ट्र
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • अन्य
      • शिक्षा-करियर
      • महिला जगत
      • विचार-लेख
    • संपर्क सूत्र
    Hindustan Breaking NewsHindustan Breaking News
    Home » श्री केदारनाथ भगवान की पंचमुखी चल-विग्रह मूर्ति केदारनाथ रवाना

    श्री केदारनाथ भगवान की पंचमुखी चल-विग्रह मूर्ति केदारनाथ रवाना

    [ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]By [ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]6 May 2024

    10 मई को प्रात 7 बजे खुलेंगे श्री केदारनाथ धाम के कपाट

    देव डोली पहुंचेगी प्रथम पड़ाव श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी

    बाबा केदार की चांदी की डोली को फूल-मालाओं से सजाया गया

    रुद्रप्रयाग। 10 मई को सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने वाले हैं। सोमवार सुबह केदारनाथ धाम की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से केदारनाथ धाम के लिये रवाना हो गई है। डोली को केदारनाथ धाम रवाना करने के लिये शीतकालीन गद्दीस्थल पर भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। बाबा केदार की डोली अपना पहला रात्रि प्रवास विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी में करेगी।
    सोमवार को आखिरकार वह दिन आ गया, जिसका भक्त पिछले छह माह ब्रेसबी से इंतजार कर रहे थे। बाबा केदार के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर से बाबा केदार को केदारनाथ धाम के लिये रवाना किया गया। सोमवार सुबह के समय बाबा केदार की चांदी की डोली को फूल-मालाओं से सजाया गया। साथ ही डोली का श्रृंगार भी किया गया। इसके बाद बाबा केदार की पंचमुखी चांदी की भव्य भोग मूर्ति को डोली में विराजमान किया गया।
    केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने सोने के मुकुट को इस मूर्ति को पहनाया। केदारनाथ के प्रधान पुजारी शिव शंकर लिंग को छह माह केदारनाथ में पूजा का संकल्प दिया। इसके बाद डोली की भव्य आरती उतारी गई। आरती के बाद डोली ने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर की परिक्रमा की। सोमवार को बाबा केदार की पैदल डोली यात्रा अपने पहले रात्रि प्रवास के लिये गुप्तकाशी पहुंचेगी। मंगलवार को पैदल डोली यात्रा फाटा पहुंचेगी। 8 मई को गौरीकुंड में रात्रि प्रवास करेगी। 9 मई को डोली केदारनाथ पहुंचेगी। 10 मई सुबह सात बजकर 15 मिनट पर ग्रीष्मकाल के छह माह के लिये भगवान केदारनाथ के कपाट खोल दिये जाएंगे। पैदल डोली यात्रा के साथ बड़ी संख्या में भक्त चल रहे हैं। आर्मी का बैंड डोली यात्रा की अगुवाई कर रहा है।
    केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने बाताया कि ग्याहरवें ज्योर्तिलिंग भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल से केदारनाथ के लिये रवाना हो गई है। अब दस मई को सुबह बाबा केदार के कपाट आम भक्तों के लिये खोल दिये जाएंगे। बताते चलें कि 10 मई को ही गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट भी खुल रहे हैं। इस तरह 10 मई से चारधाम यात्रा 2024 शुरू हो जाएगी।

    फूलवर्षा कर किया गया भव्य स्वागत
    रुद्रप्रयाग। आज भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली के गुप्तकाशी प्रस्थान करते समय संसारी, विद्यापीठ एवं गुप्तकाशी बाजार में जगह-जगह फूलवर्षा से भब्य स्वागत हो रहा है। पंचमुखी डोली के प्रस्थान के समय जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग डा. सौरभ गहरवार सपरिवार मौजूद रहे और भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली का आशीर्वाद लिया एवं केदारनाथ धाम यात्रा की सफलता की कामना की। डोली प्रस्थान के समय श्री बदरीनाथ दृ केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य श्री निवास पोस्ती, एसडीएम अनिल शुक्ला, सहित कार्याधिकारी आरसी तिवारी, पुजारी शिवशंकर लिंग, सहित पूर्व मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार नौटियाल, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डीएस पुष्पवान एवं यदुवीर पुष्पवान,प्रशासनिक अधिकारी रमेश नेगी, डोली प्रभारी प्रदीप सेमवाल , देवानंद गैरोला, कुलदीप धर्म्वाण, विदेश शैव आदि मौजूद रहे।

    चार पड़ाव पर रूकेगी डोली
    रुद्रप्रयाग। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि कार्यक्रमानुसार कल मंगलवार 7 मई को भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से चलकर फाटा प्रवास करेगी बुद्धवार 8 मई को गौरीकुंड तथा बृहस्पतिवार 9 मई को गौरा माता मंदिर गौरीकुंड से चलकर शाम को श्री केदारनाथ धाम पहुंचेगी। शुक्रवार 10 मई को प्रातः 7 (सात ) बजे श्री केदारनाथ धाम के कपाट दर्शनार्थ खुल जायेंगे।

    Post Views: 169
    Previous Articleपौड़ी इंडोर स्टेडियम तक पहुंची जंगलों की आग
    Next Article प्रदेश के 436 क्षेत्रों में गहराया पेयजल संकट
    [ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]
    • Website

    Related Posts

    भारी बारिश की चेतावनी के चलते अलर्ट रहे सभी अधिकारी : धामी

    6 July 2024

    टिहरी लोकसभा सीट पर हिट रहा बीजेपी का ‘ राजशाही ’ फार्मूला

    4 June 2024

    एमडीडीए ने आईएएसबीटी पर बसों के प्रवेश व पार्किंग पर बढ़ाया शुल्क

    13 April 2024

    प्रत्येक जिले में तैनात होंगी ’’मुख्यमंत्री मोबाइल साइंस लैब’’ः धामी

    15 March 2024

    मकर संक्रांति पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

    15 January 2024

    इंद्रमणि बडोनी की जयन्ती पर सीएम धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण

    25 December 2023
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    मौसम अपडेट
    लाइव क्रिकेट स्कोर

    Economy News

    उत्तराखंड: देहरादून जिले में अचानक बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट

    By [ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]7 October 2026

    देहरादून: उत्तराखंड में अब मौसम ने करवट बदली है। दोपहर तक धूप के बाद देहरादून…

    मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में मंगलवार को 12 साल बाद शरदोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ, सांस्कृतिक टीमों ने लिया भाग

    6 October 2026

    मुंबई एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट करने की योजना

    6 October 2026
    Latest News
    • उत्तराखंड: देहरादून जिले में अचानक बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट
    • मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में मंगलवार को 12 साल बाद शरदोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ, सांस्कृतिक टीमों ने लिया भाग
    • मुंबई एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट करने की योजना
    • उत्तराखंड: शेरपुर में अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण का मामला उठा, किसान यूनियन प्रतिनिधिमंडल ने MDDA संयुक्त सचिव से की मुलाकात
    • भाजपा: भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार दिनेश आर्य मंगलवार को विधानसभा में विधिवत नामांकन पत्र करेंगे दाखिल
    Popular News
    • प्रदेश के सभी शिक्षकों का परीक्षा पे चर्चा पोर्टल पर पंजीकरण हुआ अनिवार्य ([ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]) (193,918)
    • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में बिना तैयारी के पहुंचे अधिकारियों को जमकर लगाई फटकार ([ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]) (124,019)
    • Uttrakhand : जीएमवीएन गंगा रिजॉर्ट में आयोजित सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के अंतिम दिन राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) हुए शामिल ([ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]) (98,828)
    • मलारी हाईवे पर भापकुंड के पास पहाड़ी से आए भारी मलबे के कारण बंद ([ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]) (89,387)
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर प्रदेशभर में की ताबड़तोड़ कार्रवाई ([ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]) (89,164)
    CONTACT US

    Office: Raipur Dehradun Uttrakhand -248001

    Chief Editor / मुख्य संपादक
    Amit Pradhan
    ( Managing Director of New Business Times Co)

    E-mail / ईमेल
    info@hindustanbreakingnews.com

    Web Address / वेब पता
    www.hindustanbreakingnews.com

    Contact us: +91 7818070779

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.