Close Menu
Hindustan Breaking NewsHindustan Breaking News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 3
    Hindustan Breaking NewsHindustan Breaking News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • जिले
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अन्य राज्यों से
      • उत्तर प्रदेश
      • गुजरात
      • छत्तीसगढ़
      • जम्मू और कश्मीर
      • दिल्ली
      • पंजाब
      • पश्चिम बंगाल
      • बिहार
      • मध्य प्रदेश
      • महाराष्ट्र
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • अन्य
      • शिक्षा-करियर
      • महिला जगत
      • विचार-लेख
    • संपर्क सूत्र
    Hindustan Breaking NewsHindustan Breaking News
    Home » रितु बाहरी बनी उत्तराखंड हाईकोर्ट की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश

    रितु बाहरी बनी उत्तराखंड हाईकोर्ट की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश

    [ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]By [ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]4 February 2024
    हिन्दूस्तान ब्रेकिंग न्यूज

    राज्यपाल गुरमीत सिंह ने दिलाई शपथ

    देहरादून। उत्तराखंड हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश के तौर पर रितु बाहरी ने आज शपथ ली। राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह ने देहरादून राजभवन में मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई। मुख्य न्यायाधीश के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत प्रदेश के कई गणमान्य लोग शामिल हुए।
    उत्तराखंड में सर्वोच्च पदों पर महिलाओं को जगह मिलने का सिलसिला जारी है। राज्य में ब्यूरोक्रेसी की बॉस के रूप में जहां राधा रतूड़ी को जगह दी गई है तो वहीं उत्तराखंड में विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर भी ऋतु खंडूरी जिम्मेदारी संभाल रही हैं। इस बीच अब उत्तराखंड हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश पद पर भी रितु बाहरी ने शपथ ले ली है। राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान के लिए बाहरी ने मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली। राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह ने मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई।
    इस दौरान शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी कैबिनेट के कुछ सदस्यों के साथ ही दूसरे कई गणमान्य लोग शामिल हुए। दरअसल रितु बाहरी हरियाणा और चंडीगढ़ हाई कोर्ट में न्यायमूर्ति के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रही थी। उत्तराखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी के 26 अक्टूबर को सेवानिवृत होने के बाद से ही इस पद पर स्थायी मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति होना लंबित था। इसके बाद वरिष्ठ न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे थे। राष्ट्रपति के अनुमोदन के बाद रितु बाहरी के मुख्य न्यायाधीश पद पर नियुक्ति को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई थी।
    इससे पहले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट की न्यायाधीश रितु बाहरी को नैनीताल हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश को लेकर सिफारिश की थी। रितु बाहरी का जन्म पंजाब में 1962 में हुआ और उन्होंने अपनी पढ़ाई चंडीगढ़ में की है। इसके अलावा पंजाब यूनिवर्सिटी से ही उन्होंने लॉ की डिग्री हासिल की है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में वकालत शुरू करते हुए बाद में उन्हें पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट का जज नियुक्त कर दिया गया। रितु बाहरी के पिता भी पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में जज रहे हैं।

    Post Views: 138
    Previous Articleरविवार को पर्यटक स्थल चोपता सहित पूरे क्षेत्र में जमकर हुई बर्फबारी
    Next Article परिवहन विभाग और निगम के 122 अभ्यर्थियों को सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
    [ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड: देहरादून जिले में अचानक बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट

    7 October 2026

    मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में मंगलवार को 12 साल बाद शरदोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ, सांस्कृतिक टीमों ने लिया भाग

    6 October 2026

    उत्तराखंड: शेरपुर में अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण का मामला उठा, किसान यूनियन प्रतिनिधिमंडल ने MDDA संयुक्त सचिव से की मुलाकात

    6 October 2026

    भाजपा: भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार दिनेश आर्य मंगलवार को विधानसभा में विधिवत नामांकन पत्र करेंगे दाखिल

    6 October 2026

    संत रविदास जयंती: उत्तराखंड में भाजपा निकालेगी समरसता संकल्प यात्रा, विभिन्न राज्यों से होते हुए उत्तराखंड पहुंचेगी

    6 October 2026

    चमोली: भू-धंसाव से प्रभावित ज्योतिर्मठ नगर में असुरक्षित घोषित 21 सरकारी भवनों को जल्द किया ध्वस्त जाएगा

    6 October 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    मौसम अपडेट
    लाइव क्रिकेट स्कोर

    Economy News

    उत्तराखंड: देहरादून जिले में अचानक बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट

    By [ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]7 October 2026

    देहरादून: उत्तराखंड में अब मौसम ने करवट बदली है। दोपहर तक धूप के बाद देहरादून…

    मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में मंगलवार को 12 साल बाद शरदोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ, सांस्कृतिक टीमों ने लिया भाग

    6 October 2026

    मुंबई एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट करने की योजना

    6 October 2026
    Latest News
    • उत्तराखंड: देहरादून जिले में अचानक बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट
    • मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में मंगलवार को 12 साल बाद शरदोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ, सांस्कृतिक टीमों ने लिया भाग
    • मुंबई एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट करने की योजना
    • उत्तराखंड: शेरपुर में अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण का मामला उठा, किसान यूनियन प्रतिनिधिमंडल ने MDDA संयुक्त सचिव से की मुलाकात
    • भाजपा: भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार दिनेश आर्य मंगलवार को विधानसभा में विधिवत नामांकन पत्र करेंगे दाखिल
    Popular News
    • प्रदेश के सभी शिक्षकों का परीक्षा पे चर्चा पोर्टल पर पंजीकरण हुआ अनिवार्य ([ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]) (193,936)
    • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में बिना तैयारी के पहुंचे अधिकारियों को जमकर लगाई फटकार ([ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]) (124,034)
    • Uttrakhand : जीएमवीएन गंगा रिजॉर्ट में आयोजित सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के अंतिम दिन राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) हुए शामिल ([ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]) (98,848)
    • मलारी हाईवे पर भापकुंड के पास पहाड़ी से आए भारी मलबे के कारण बंद ([ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]) (89,408)
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर प्रदेशभर में की ताबड़तोड़ कार्रवाई ([ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]) (89,183)
    CONTACT US

    Office: Raipur Dehradun Uttrakhand -248001

    Chief Editor / मुख्य संपादक
    Amit Pradhan
    ( Managing Director of New Business Times Co)

    E-mail / ईमेल
    info@hindustanbreakingnews.com

    Web Address / वेब पता
    www.hindustanbreakingnews.com

    Contact us: +91 7818070779

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.