चमोली। श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया पंच पूजाओं के साथ 14 नवंबर से शुरू हो जायेंगी। इस अवसर पर मंदिर समिति सदस्य श्रीनिवास पोस्ती,बीकेटीसी मुख्यकार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह, तहसीलदार दीवान सिंह राणा कार्याधिकारी आरसी तिवारी, केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, थाना प्रभारी मंजुल रावत प्रदीप सेमवाल, अरविंद शुक्ला, देवानंद गैरोला उम्मेद नेगी, कुलदीप धर्म्वाण, ललित त्रिवेदी सहित जनप्रतिनिधि तीर्थपुरोहित एवं हज़ारों तीर्थयात्री मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 18 नवंबर को बंद हो रहे है। श्री गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट गोवर्धन पूजा के अवसर पर मंगलवार पूर्वाह्न 14 नवंबर को बंद हुए श्री यमुनोत्री धाम आज दोपहर में शीतकाल हेतु बंद हो रहे है।
बद्रीनाथ धाम के कपाट 18 को हो जाएंगे बंद
Previous Articleबाबा के जयघोष के बीच केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद
Next Article भैया दूज के पर्व पर यमुनोत्री धाम के कपाट बंद
Related Posts
Add A Comment

