Close Menu
Hindustan Breaking NewsHindustan Breaking News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 17
    Hindustan Breaking NewsHindustan Breaking News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • जिले
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अन्य राज्यों से
      • उत्तर प्रदेश
      • गुजरात
      • छत्तीसगढ़
      • जम्मू और कश्मीर
      • दिल्ली
      • पंजाब
      • पश्चिम बंगाल
      • बिहार
      • मध्य प्रदेश
      • महाराष्ट्र
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • अन्य
      • शिक्षा-करियर
      • महिला जगत
      • विचार-लेख
    • संपर्क सूत्र
    Hindustan Breaking NewsHindustan Breaking News
    Home » विकास के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही भाजपा

    विकास के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही भाजपा

    [ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]By [ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]29 October 2023
    Hindustan Breaking News

    जोशी बोले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए रखा गया 2.5 लाख करोड़ का लक्ष्य

    हालिया वर्षों में 15 हजार से अधिक सरकारी रोजगार निष्पक्ष एवं पारदर्शिता से युवाओं को मिले

    देहरादून। भाजपा ने पत्रकार वार्ता श्रृंखला की शुरुआत करते हुए कहा, हमारी सरकार किया है, करती है और करेगी सिर्फ भाजपा संकल्प के साथ प्रदेश का सर्वांगीण विकास में जुटी है।
    पार्टी मुख्यालय में आयोजित पहली पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तय लक्ष्य, उत्तम और आत्मनिर्भर उत्तराखंड बनाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हमारी सरकार संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है । केंद्र की मदद से राज्य के आधारभूत ढांचे और जरूरी तमाम व्यवस्थाओं में बड़े पैमाने पर सुधार हुए हैं । रोजगार के मुद्दे पर धामी सरकार ने क्रांतिकारी निर्णय लिए और नियुक्ति प्रक्रिया में वर्षों से जड़ जमाए माफियाओं को मीडिया के सहयोग से उखाड़ने का काम किया है । जिसका परिणाम है कि हालिया वर्षों में 15 हजार से अधिक सरकारी रोजगार निष्पक्ष एवं पारदर्शिता से युवाओं को मिले हैं ।
    उत्तराखंड का दशक लानें के लिए बड़े पैमाने पर राज्य में पूंजीगत निवेश की जरूरत पर जोर देते हुए जोशी ने कहा, विकसित राज्य के बड़े लक्ष्य को पाने के लिए हमारी सरकार ने ग्लोबल इन्वेस्टर समिट से निवेश का लक्ष्य भी बड़ा रखा, 2.5 लाख करोड़ रुपए ।हम सबको ये जानकर खुशी होगी कि मुख्यमंत्री धामी की लीडरशिप में हो रहे अथक प्रयाओं से अब तक हम लगभग 69,300 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त कर चुके हैं । बेहद प्रसन्नता की बात है कि हम समिट के लिए तय लक्ष्य का 30 फीसदी निवेश एमओयू , लगभग सवा महीने पहले ही प्राप्त कर सके हैं । अभी देश के सर्वाधिक महत्वपूर्ण औधौगिक महानगरों मुंबई, दिल्ली और अहमदाबाद में मुख्यमंत्री जी का निवेश को लेकर दौरा होना है । साथ सबसे अधिक निवेश तो समिट इवेंट के दौरान 8-9 दिसंबर को होने की उम्मीद है ।
    उन्होंने जोर देते हुए कहा, सवा करोड़ उत्तराखंडवासियों का विश्वास और मुख्यमंत्री धामी के बेजोड़ प्रयास संकेत कर रहे हैं कि हम समिट के तय लक्ष्य 2.5 लाख करोड़ को आसानी से पार कर जाएंगे ।
    जोशी ने कहा, लक्ष्य हासिल करने के विश्वास की ठोस वजह हमारे पास हैं । क्योंकि इन तमाम बैठकों से निवेश आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री धामी और उनकी टीम ने विशेषज्ञों, अनुभवी नीति निर्धारकों एवं कंसलटेंट ऐजेंसियों के साथ बैठकर विस्तृत योजना बनाई है । यही वजह है कि निवेशकों का उत्तराखण्ड आने और यहां निवेश के लिए मन में आकर्षण बन गया है। निवेश के लिये हमारा फोकस राज्य के पारम्परिक क्षेत्रों जैसे पर्यटन एवं आतिथ्य, आयुष एवं वैलनेस, फिल्म शूटिंग तथा खाद्य प्रसंस्करण, ऑटोमोबाईल्स, फार्मा, नवीकरणीय ऊर्जा और सूचना प्रौद्योगिकी है । ये वही क्षेत्र हैं जिनमे विकास की प्रचुर संभावनाएं हैं ।
    आज निवेश को लेकर विश्वास का बड़ा कारण ये भी है कि विगत 7 वर्षों में उत्तराखण्ड में रेल, सड़क एवं हवाई कनेक्टीविटी में गुणात्मक सुधार दिख रहा है। दिल्ली से बेहतर कनेक्टिविटी और ऋषिकेश सेकर्णप्रयाग तक रेलवे लाईन तथा ऑल वेदर रोड के निर्माण से राज्य के भीतर कनेक्टीविटी बढ़ाने की कोशिश निवेशकों के लिए बड़े आकर्षण का कारण बने हैं ।
    इस मौके पर जोशी ने जमरानी बांध परियोजना की वित्तीय स्वीकृति से तराई क्षेत्र का पांच दशक पुराना इंतजार समाप्त करने के लिए प्रदेश की जनता की तरफ से पीएम मोदी का कोटि कोटि आभार व्यक्त किया । उन्होंने विश्वास जताया कि अब वो दिन दूर नही जब इस परियोजना के बनने से समूचे क्षेत्र के कायाकल्प का हम सभी गवाह बनेंगे । मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की लगातार कोशिशों के चलते इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए केंद्र की 1557 करोड़ की मदद ने पुनः साबित किया है कि प्रधानमंत्री मोदी देवभूमि के संरक्षक हैं । उन्होंने विश्वास दिलाते हैं कि 2028 में इसका लोकार्पण भी बतौर प्रधानमंत्री मोदी जी ही करेंगे । उन्होंने विपक्ष पर तंज किया कि राजनीति करने के लिए इसे अटकाने, लटकाने, भटकाने वालों की कोशिशों पर अब हमेशा के लिए पूर्ण विराम लग गया है । क्योंकि 1975 से अनिर्णीत इस महत्वाकांक्षी परियोजना की विशेषज्ञों और स्थानीय लोगों की इस मांग पर तत्कालीन कांग्रेस सरकारों ने खूब राजनीति की, लेकिन इसके निर्माण को लेकर कभी गंभीर प्रयास नही किए । जनता आंदोलन करती रही लेकिन कभी इनकी मंशा नहीं रही तो कभी राजनैतिक इच्छा शक्ति नहीं रही है । तराई के विकास में नई जान फूकने की क्षमता रखने वाली इस योजना के लिए कांग्रेस सरकारों के पास कभी भी पैसा नही रहा । इस दौरान जब भी राज्य में भाजपा की सरकारें आईं तो जमरानी की कोशिशें परवान चढ़ी लेकिन कांग्रेस सरकार ने आते ही इन कोशिशों को सिरे से उतार दिया । उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष किया कि अब ऐसे तमाम लोगों को भी जबाब मिल गया होगा जिन्हे पिथौरागढ़ दौरे की 4200 करोड़ की सौगात कम लग रही थी । इससे एक बार पुनः स्पष्ट हुआ है कि प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड में हों या बाहर, उनका लगाव देवभूमि के प्रति कम नही होता है और वे यहां के विकास की हमेशा चिंता करते रहते हैं ।
    इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान ने कहा की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्ष 2025 तक राज्य को हर क्षेत्र में श्रेष्ठ राज्य बनाने का जो लक्ष्य रखा उस विजन को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री धामी दिन रात मेहनत कर कार्य कर रहे हैं । और धामी की मेहनत एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से राज्य इस दिशा निरंतर आगे बड़ रहा है । डबल इंजन की सरकार में राज्य में विकास की अनेकों योजनाएँ संचालित हो रही है । इन योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुँचाने के लिए भाजपा प्रदेश भर में पत्रकार वार्ता की शृंखलाओं का आयोजन कर रही है ।
    इस मौके पर प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान, प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला, सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी, सत्यवीर चैहान भी प्रमुखता मौजूद रहे ।

    Post Views: 164
    Previous Articleमेरी माटी मेरा देश कलश यात्रा सक शहीदों को किया स्मरणः सीएम
    Next Article लगभग 5 लाख लोगों को कोटद्वार आनंद विहार रेल सेवा का लाभ मिलेगाः तीरथ
    [ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड: देहरादून जिले में अचानक बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट

    7 October 2026

    मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में मंगलवार को 12 साल बाद शरदोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ, सांस्कृतिक टीमों ने लिया भाग

    6 October 2026

    उत्तराखंड: शेरपुर में अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण का मामला उठा, किसान यूनियन प्रतिनिधिमंडल ने MDDA संयुक्त सचिव से की मुलाकात

    6 October 2026

    भाजपा: भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार दिनेश आर्य मंगलवार को विधानसभा में विधिवत नामांकन पत्र करेंगे दाखिल

    6 October 2026

    संत रविदास जयंती: उत्तराखंड में भाजपा निकालेगी समरसता संकल्प यात्रा, विभिन्न राज्यों से होते हुए उत्तराखंड पहुंचेगी

    6 October 2026

    चमोली: भू-धंसाव से प्रभावित ज्योतिर्मठ नगर में असुरक्षित घोषित 21 सरकारी भवनों को जल्द किया ध्वस्त जाएगा

    6 October 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    मौसम अपडेट
    लाइव क्रिकेट स्कोर

    Economy News

    उत्तराखंड: देहरादून जिले में अचानक बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट

    By [ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]7 October 2026

    देहरादून: उत्तराखंड में अब मौसम ने करवट बदली है। दोपहर तक धूप के बाद देहरादून…

    मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में मंगलवार को 12 साल बाद शरदोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ, सांस्कृतिक टीमों ने लिया भाग

    6 October 2026

    मुंबई एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट करने की योजना

    6 October 2026
    Latest News
    • उत्तराखंड: देहरादून जिले में अचानक बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट
    • मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में मंगलवार को 12 साल बाद शरदोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ, सांस्कृतिक टीमों ने लिया भाग
    • मुंबई एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट करने की योजना
    • उत्तराखंड: शेरपुर में अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण का मामला उठा, किसान यूनियन प्रतिनिधिमंडल ने MDDA संयुक्त सचिव से की मुलाकात
    • भाजपा: भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार दिनेश आर्य मंगलवार को विधानसभा में विधिवत नामांकन पत्र करेंगे दाखिल
    Popular News
    • प्रदेश के सभी शिक्षकों का परीक्षा पे चर्चा पोर्टल पर पंजीकरण हुआ अनिवार्य ([ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]) (193,949)
    • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में बिना तैयारी के पहुंचे अधिकारियों को जमकर लगाई फटकार ([ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]) (124,049)
    • Uttrakhand : जीएमवीएन गंगा रिजॉर्ट में आयोजित सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के अंतिम दिन राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) हुए शामिल ([ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]) (98,864)
    • मलारी हाईवे पर भापकुंड के पास पहाड़ी से आए भारी मलबे के कारण बंद ([ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]) (89,421)
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर प्रदेशभर में की ताबड़तोड़ कार्रवाई ([ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]) (89,203)
    CONTACT US

    Office: Raipur Dehradun Uttrakhand -248001

    Chief Editor / मुख्य संपादक
    Amit Pradhan
    ( Managing Director of New Business Times Co)

    E-mail / ईमेल
    info@hindustanbreakingnews.com

    Web Address / वेब पता
    www.hindustanbreakingnews.com

    Contact us: +91 7818070779

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.