उत्तराखंड। ब्रेक फेल होने से एक ट्रक के गहरी खाई में गिरने से 1 की मौत। इस दौरान महिला समेत 4 ने बेकाबू ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई है। इस घटना में उन्हें हल्की चोटें आई है। वहीं, इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने खाई में गिरे व्यक्ति का रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार आज यानी सोमवार की सुबह एक ट्रक उत्तरकाशी से ऋषिकेश आ रहा था। इसी बीच करीब 3 बजे ट्रक नरेंद्र नगर के पास ब्रेक फेल होने से खाई में गिर गया। इसमें 1 महिला, 2 बच्चे और 2 व्यक्ति सवार थे। वहीं, ट्रक के बेकाबू होने के चलते महिला, बच्चे और ड्राइवर ट्रक से कूद गए। जिनको हल्की चोटें आई है। इस दौरान ट्रक समेत कंडक्टर गहरी खाई में गिर गए। इसके चलते कंडक्टर को गंभीर चोटें आई। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने कंडक्टर का रेस्क्यू कर सरकारी अस्पताल नरेंद्र नगर लाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित किया गया।
ब्रेक फेल होने से ट्रक के गहरी खाई में गिरने से 1 की मौत
Related Posts
Add A Comment

