Close Menu
Hindustan Breaking NewsHindustan Breaking News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 3
    Hindustan Breaking NewsHindustan Breaking News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • जिले
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अन्य राज्यों से
      • उत्तर प्रदेश
      • गुजरात
      • छत्तीसगढ़
      • जम्मू और कश्मीर
      • दिल्ली
      • पंजाब
      • पश्चिम बंगाल
      • बिहार
      • मध्य प्रदेश
      • महाराष्ट्र
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • अन्य
      • शिक्षा-करियर
      • महिला जगत
      • विचार-लेख
    • संपर्क सूत्र
    Hindustan Breaking NewsHindustan Breaking News
    Home » बरसाती नाले में बहा वाहन एक बच्ची की मौत 2 लापता

    बरसाती नाले में बहा वाहन एक बच्ची की मौत 2 लापता

    [ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]By [ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]10 August 2024

    चंपावत जनपद के किरोड़ा नाले में हुए भीषण हादसा

    कार में सवार थे 9 लोग 7 को लोगो ने निकाला

    सीएम धामी ने हादसे पर जताया शोक

    चंपावत। जनपद के टनकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भारी बारिश में एक मैक्स वाहन टनकपुर पूर्णागिरि रोड पर बहने वाले किरोड़ा नाले में बह गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम आकाश जोशी मौके पर पहुंचे। साथ ही एसडीआरएफ व पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। सात लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। जिन्हें उप जिला चिकित्सालय टनकपुर भेजा गया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताया है।
    सीएम धामी ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि किरोड़ा नाले में आए तेज बहाव के कारण एक वाहन के बहने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। स्थानीय प्रशासन को बचाव कार्य और घायलों के उपचार के लिए निर्देशित किया गया है। एसडीआरएफ और पुलिसकर्मियों के द्वारा दुर्घटना में लापता लोगों की तलाश की जा रही है।
    चंपावत जनपद के टनकपुर पूर्णागिरि मार्ग में किरोड़ा बरसाती नाले के रपटे में एक मैक्स जीप तेज बहाव में बह गई। बताया जा रहा है कि हादसे में एक बच्ची की मौत हुई है। रेस्क्यू टीम ने सात यात्री को नाले से बाहर निकाल लिया है, जिसमें से एक मृतक बच्ची भी है। बताया जा रहा है कि वाहन में सवार लोग जनपद उधमसिंह नगर के ग्राम पकड़िया के रहने वाले हैं। अब तक छह लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। उप जिलाधिकारी टनकपुर आकाश जोशी ने बताया है कि प्राप्त सूचना अनुसार वाहन में कुल 9 लोग सवार थे, जिनमें से 7 लोगों को निकाल लिया गया है। दो लोगों की खोजबीन जारी है।
    एसडीआरएफ के कमांडेंट मणिकांत मिश्रा ने बताया कि सूचना मिली थी कि टनकपुर पूर्णागिरि मार्ग पर बरसाती नाले में मैक्स वाहन बह गया है। सूचना मिलते ही रेस्क्यू के लिए मौके पर दो टीम को रवाना किया गया। बताया कि टीम ने मौके पर पहुंचकर चार लोगों को बाहर निकाला, इससे पूर्व प्रशासन की टीम ने पोकलैंड की मदद से तीन लोगों को नाले से बाहर निकाला।जानकारी में आया है कि जीप में 9 लोग सवार थे। सात लोगों को टीम द्वारा रेस्क्यू किया जा चुका है, जबकि दो लोग लापता बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है एक बच्ची की मौत भी हुई है, जबकि घायलों को अस्पताल भेजा गया है. हादसे में 17 वर्षीय किशोरी बलविंदर कौर पुत्री सुखविंदर सिंह की मौत हुई है, जबकि पवनदीप कौर, अमनदीप कौर, सीमा, चालक उवेश पुत्र खुर्शीद घायल हुए हैं. अन्य की जानकारी जुटाई जा रही है।

    थराली में मैनुअल ट्रॉली से नदी में गिरा नगर पंचायत कर्मी
    मौत से गुस्साए लोग ने लोनिवि के खिलाफ की नारेबाजी
    चमोली। जिले के थराली-पैनगढ़ के बीच प्राणमती नदी पर निर्माणाधीन मैनुअल ट्रॉली से 42 वर्षीय व्यक्ति की नदी में गिरकर मौत हो गई है। इस मौत से गुस्साए थराली के लोगों ने लोक निर्माण विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। व्यक्ति की मौत से उसके परिवार में हाहाकार मचा हुआ है। लोगों के आक्रोश को देखते हुए स्थानीय प्रशासन के लोग सीएचसी पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग थराली के द्वारा थराली-पैनगढ़ मोटर सड़क पर प्राणमती नदी पर मैनवल ट्रॉली का निर्माण किया जा रहा था। शुक्रवार की सुबह करीब 9ः30 बजे इस ट्रॉली से थराली गांव निवासी 42 वर्षीय विनोद बिष्ट पुत्र यशपाल बिष्ट नदी पार करने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान वह रस्सी से उलझ गया। जब तक वो संभलता या उसे कोई मदद मिलती वो नदी में जा गिरा। नदी में गिरते ही पत्थरों से लगी चोट से विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया। तत्काल ग्रामीण उसे लेकर सीएचसी थराली पहुंचे। चिकित्सकों ने चेकअप के बाद विनोद बिष्ट को मृत घोषित कर दिया। विनोद नगर पंचायत थराली में बहुउद्देशीय कर्मचारी के रूप में तैनात था। उसकी मौत से स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क गया।

    Post Views: 742
    Previous Articleउत्तराखंड में केदारनाथ धाम के पैदल मार्ग पर बादल फटने से एक बार फिर से मची तबाही
    Next Article केदारनाथ धमा का पैदल मार्ग एक हफ्ते में खुल सकता है
    [ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड: देहरादून जिले में अचानक बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट

    7 October 2026

    मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में मंगलवार को 12 साल बाद शरदोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ, सांस्कृतिक टीमों ने लिया भाग

    6 October 2026

    उत्तराखंड: शेरपुर में अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण का मामला उठा, किसान यूनियन प्रतिनिधिमंडल ने MDDA संयुक्त सचिव से की मुलाकात

    6 October 2026

    भाजपा: भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार दिनेश आर्य मंगलवार को विधानसभा में विधिवत नामांकन पत्र करेंगे दाखिल

    6 October 2026

    संत रविदास जयंती: उत्तराखंड में भाजपा निकालेगी समरसता संकल्प यात्रा, विभिन्न राज्यों से होते हुए उत्तराखंड पहुंचेगी

    6 October 2026

    चमोली: भू-धंसाव से प्रभावित ज्योतिर्मठ नगर में असुरक्षित घोषित 21 सरकारी भवनों को जल्द किया ध्वस्त जाएगा

    6 October 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    मौसम अपडेट
    लाइव क्रिकेट स्कोर

    Economy News

    उत्तराखंड: देहरादून जिले में अचानक बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट

    By [ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]7 October 2026

    देहरादून: उत्तराखंड में अब मौसम ने करवट बदली है। दोपहर तक धूप के बाद देहरादून…

    मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में मंगलवार को 12 साल बाद शरदोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ, सांस्कृतिक टीमों ने लिया भाग

    6 October 2026

    मुंबई एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट करने की योजना

    6 October 2026
    Latest News
    • उत्तराखंड: देहरादून जिले में अचानक बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट
    • मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में मंगलवार को 12 साल बाद शरदोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ, सांस्कृतिक टीमों ने लिया भाग
    • मुंबई एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट करने की योजना
    • उत्तराखंड: शेरपुर में अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण का मामला उठा, किसान यूनियन प्रतिनिधिमंडल ने MDDA संयुक्त सचिव से की मुलाकात
    • भाजपा: भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार दिनेश आर्य मंगलवार को विधानसभा में विधिवत नामांकन पत्र करेंगे दाखिल
    Popular News
    • प्रदेश के सभी शिक्षकों का परीक्षा पे चर्चा पोर्टल पर पंजीकरण हुआ अनिवार्य ([ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]) (193,936)
    • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में बिना तैयारी के पहुंचे अधिकारियों को जमकर लगाई फटकार ([ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]) (124,034)
    • Uttrakhand : जीएमवीएन गंगा रिजॉर्ट में आयोजित सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के अंतिम दिन राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) हुए शामिल ([ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]) (98,848)
    • मलारी हाईवे पर भापकुंड के पास पहाड़ी से आए भारी मलबे के कारण बंद ([ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]) (89,408)
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर प्रदेशभर में की ताबड़तोड़ कार्रवाई ([ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]) (89,183)
    CONTACT US

    Office: Raipur Dehradun Uttrakhand -248001

    Chief Editor / मुख्य संपादक
    Amit Pradhan
    ( Managing Director of New Business Times Co)

    E-mail / ईमेल
    info@hindustanbreakingnews.com

    Web Address / वेब पता
    www.hindustanbreakingnews.com

    Contact us: +91 7818070779

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.