देहरादून। उत्तराखंड में मैदानी क्षेत्रों में कोहरा दुश्वारियां बढ़ा सकता है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ जल्द ही उत्तराखंड पहुंचने की उम्मीद है जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में बादल छा सकते हैं। उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और दिन के समय तापमान में वृद्धि हो रही है जबकि सुबह-शाम हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला दुश्वारियां बढ़ा रहा है तो वहीं मैदानी क्षेत्रों में कोहरे की मार पड़ रही है। हरिद्वार और उधम सिंह नगर में कोहरे से लोग बेहाल हैं। इन दोनों ही जनपदों में शीत दिवस की स्थिति बनी हुई है। जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में चटख धूप खिलने से ठंड से राहत मिल रही है।
मैदानी क्षेत्रों में कोहरा बढ़ा रहा दुश्वारियां
Previous Articleमेधावी बालिकाओ को सीएम व मंत्री रेखा आर्या ने बांटे स्मार्टफोन
Next Article पाले की मार के खराब हो रही फसलें
Related Posts
Add A Comment

