देहरादून। उत्तराखण्ड के कई जिलों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। तापमान में गिरावट के कारण पाले की चपेट में आई फसलें खराब हो गई हैं। किसानों को फसलों के खराब होने के चलते काफी नुकसान हुआ है। पिछले दिनों हुई कड़ाके की सर्दी के चलते पाला पड़ने से फसलें बर्बाद हो गई हैं। पाले का बुरा असर खेतों में खड़ी चना, अरहर, मसूर, सहित सब्जियों की फसलों पर सबसे ज्यादा पड़ा है। तापमान गिरने से फसलें पाला की चपेट में आ गईं। किसानों ने बताया कि प्राकृतिक आपदाओं के चलते पिछले लंबे समय से फसलें बर्बाद हो रही हैं। पिछली फसल के दौरान अधिक वर्षा ने फसलों को बर्बाद कर दिया था, इस बार भी मुश्किल से खाद बीज जुटाकर समय पर फसलों की बुआई की थी।
पाले की मार के खराब हो रही फसलें
Previous Articleमैदानी क्षेत्रों में कोहरा बढ़ा रहा दुश्वारियां
Next Article बारिश व बर्फबारी न होने से किसान व बागवान परेशान
Related Posts
Add A Comment

