देहरादून। नौ नवंबर को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस का कार्यक्रम पुलिस लाइन में आयोजित किया जाएगा। इस बार उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शिरकत करेंगी, जिसके लिए राजधानी देहरादून में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि और लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसको देखते हुए देहरादून में कई जगहों पर रूट भी डायवर्ट किया गया है। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन ने अपनी पूरी तैयारियां कर ली हैं। जिसको लेकर अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया। वहीं इस दौरान रूट डायवर्जन के बारे में बताया गया। पुलिस ने बताया कि कल 9 नवंबर को सुबह पांच बजे से रात 11 बजे तक शहर में आने के लिए भारी वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है। जिसका प्लान इस तरह है।
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगी राष्ट्रपति
Previous Articleअपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने उत्तराखंड अप्रवासी प्रकोष्ठ कार्यालय जल्द खोलने के दिए निर्देश
Next Article राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किए बद्रीविशाल के दर्शन
Related Posts
Add A Comment

