देहरादून। नौ नवंबर को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस का कार्यक्रम पुलिस लाइन में आयोजित किया जाएगा। इस बार उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शिरकत करेंगी, जिसके लिए राजधानी देहरादून में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि और लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसको देखते हुए देहरादून में कई जगहों पर रूट भी डायवर्ट किया गया है। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन ने अपनी पूरी तैयारियां कर ली हैं। जिसको लेकर अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया। वहीं इस दौरान रूट डायवर्जन के बारे में बताया गया। पुलिस ने बताया कि कल 9 नवंबर को सुबह पांच बजे से रात 11 बजे तक शहर में आने के लिए भारी वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है। जिसका प्लान इस तरह है।