Close Menu
Hindustan Breaking NewsHindustan Breaking News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 9
    Hindustan Breaking NewsHindustan Breaking News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • जिले
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अन्य राज्यों से
      • उत्तर प्रदेश
      • गुजरात
      • छत्तीसगढ़
      • जम्मू और कश्मीर
      • दिल्ली
      • पंजाब
      • पश्चिम बंगाल
      • बिहार
      • मध्य प्रदेश
      • महाराष्ट्र
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • अन्य
      • शिक्षा-करियर
      • महिला जगत
      • विचार-लेख
    • संपर्क सूत्र
    Hindustan Breaking NewsHindustan Breaking News
    Home » मतदान को लेकर तैयारियां पूर्ण, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

    मतदान को लेकर तैयारियां पूर्ण, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

    [ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]By [ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]18 April 2024

    वोटिंग के लिए पोलिंग पार्टियों रवाना

    सुबह 7 बजे से डाले जाएंगे वोट

    सीमाएं सील, वाहनों की तलाशी जारी

    देहरादून। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 102 सीटों के लिए कल होने वाले मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है इसमें उत्तराखंड की 5 लोकसभा सीटेें भी शामिल है। जिनके लिए कल मतदान होगा, मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मतदान के मद्देनजर सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है तथा आने जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा है और सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
    उत्तराखंड के सभी जिला मुख्यालयों से आज शाम 4 बजे तक पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया है। बीते दो दिनों से पोलिंग पार्टियों की रवानगी का काम शुरू किया गया। राज्य की पांच लोकसभा सीटों के लिए होने वाले इस चुनाव के लिए कुल 8732 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिनमें 1100 मतदान केंद्र संवेदनशील मतदान केंद्रो के रूप में चिह्नित किए गए हैं। इन सभी पांच सीटों के लिए कुल 63 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र भरा गया जिसमें जांच के दौरान सात नामांकन पत्र रद्द कर दिए गए तथा नाम वापसी के बाद 50 के आसपास प्रत्याशी ही चुनाव मैदान में है। उत्तराखंड से पांच लोकसभा प्रत्याशियों के लिए 80 लाख से अधिक मतदाताओं ने अपने प्रतिनिधि का चुनाव करना है।
    हर बार की तरह इस बार भी मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही होना तय है जबकि कुछ सीटों पर बसपा और निर्दलीय उम्मीदवारों ने मुकाबले को त्रिकोणीय बनाया हुआ है। पिछले दो लोकसभा चुनावों में लगातार 5 सीटों को जीतने वाली भाजपा का उत्साह सातवें आसमान पर है लेकिन फिर भी कई सीटों पर मुकाबला होने की उम्मीद है।
    चुनाव के मद्देनजर नैनीताल और अल्मोड़ा से लगने वाली नेपाल सीमा को 72 घंटे पहले ही सील कर दिया गया है जबकि आज शाम 5 बजे से राज्य की सभी सीमाओं को सील कर दिया गया। सभी आनेकृजाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा है चुनाव के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस अर्ध सैनिक बलों के साथ ही रिजर्व पुलिस फोर्स की तैनाती भी की गई है। मतदान कल सुबह 7 बजे से शुरू होगा लेकिन पोलिंग पार्टियंा इसका ट्रायल सुबह 6 बजे करेगी। जिससे कि मतदान शुरू होने पर किसी तरह की कोई दिक्कत सामने न आए। पुलिस प्रशासन और निर्वाचन अधिकारियों ने राज्य में शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जताई गई है।

    चमोली से 544 बूथों के लिए पार्टियां रवाना
    चमोली। बता दें कि चमोली जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना की निगरानी में बदरीनाथ विधानसभा की 194, विधानसभा थराली की 185 और कर्णप्रयाग विधानसभा की 165 सहित कुल 544 पोलिंग पार्टियों को चुनाव सामग्री के साथ पुलिस मैदान और स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया है। इससे पहले बुधवार को रवाना की गई दूरस्थ क्षेत्र की 40 पोलिंग पार्टियां सकुशल अपने मतदेय स्थलों पर पहुंच चुकी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना ने पंजीकरण प्रकोष्ठ, हेल्पडेस्क, जीपीएस, पीडीएमएस, मेडिकल प्रकोष्ठ और सामग्री वितरण काउंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सभी पीठासीन अधिकारियों को पीडीएमस और जीपीएस में अपना फोन नंबर अनिवार्य रूप से रजिस्टर कराने के निर्देश दिए, ताकि मतदान के दिन सूचना के आदान-प्रदान में कोई समस्या न हो।

    टिहरी से 6 विधानसभाओं के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना
    नई टिहरी। जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित की मौजूदगी में आज जनपद टिहरी की सभी 6 विधानसभाओं की कुल 948 मतदान पार्टियां वीवीपैट लेकर अपने गंतव्य स्थानों के लिए रवाना हो गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि निर्वाचन के दौरान बिलकुल भी घबराएं नहीं, धैर्यपूर्वक, सरलता से अपने अपने दायित्वों को संपादित करें।

    Post Views: 172
    Previous Articleमतदान के दौरान मेडिकल, विद्युत व पेयजल की न हो समस्या : डा. पुरुषोत्तम
    Next Article मतदान के दिन भी खुलेंगे अस्पताल व मेडिकल कॉलेज
    [ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड: देहरादून जिले में अचानक बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट

    7 October 2026

    मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में मंगलवार को 12 साल बाद शरदोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ, सांस्कृतिक टीमों ने लिया भाग

    6 October 2026

    उत्तराखंड: शेरपुर में अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण का मामला उठा, किसान यूनियन प्रतिनिधिमंडल ने MDDA संयुक्त सचिव से की मुलाकात

    6 October 2026

    भाजपा: भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार दिनेश आर्य मंगलवार को विधानसभा में विधिवत नामांकन पत्र करेंगे दाखिल

    6 October 2026

    संत रविदास जयंती: उत्तराखंड में भाजपा निकालेगी समरसता संकल्प यात्रा, विभिन्न राज्यों से होते हुए उत्तराखंड पहुंचेगी

    6 October 2026

    चमोली: भू-धंसाव से प्रभावित ज्योतिर्मठ नगर में असुरक्षित घोषित 21 सरकारी भवनों को जल्द किया ध्वस्त जाएगा

    6 October 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    मौसम अपडेट
    लाइव क्रिकेट स्कोर

    Economy News

    उत्तराखंड: देहरादून जिले में अचानक बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट

    By [ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]7 October 2026

    देहरादून: उत्तराखंड में अब मौसम ने करवट बदली है। दोपहर तक धूप के बाद देहरादून…

    मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में मंगलवार को 12 साल बाद शरदोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ, सांस्कृतिक टीमों ने लिया भाग

    6 October 2026

    मुंबई एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट करने की योजना

    6 October 2026
    Latest News
    • उत्तराखंड: देहरादून जिले में अचानक बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट
    • मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में मंगलवार को 12 साल बाद शरदोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ, सांस्कृतिक टीमों ने लिया भाग
    • मुंबई एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट करने की योजना
    • उत्तराखंड: शेरपुर में अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण का मामला उठा, किसान यूनियन प्रतिनिधिमंडल ने MDDA संयुक्त सचिव से की मुलाकात
    • भाजपा: भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार दिनेश आर्य मंगलवार को विधानसभा में विधिवत नामांकन पत्र करेंगे दाखिल
    Popular News
    • प्रदेश के सभी शिक्षकों का परीक्षा पे चर्चा पोर्टल पर पंजीकरण हुआ अनिवार्य ([ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]) (193,912)
    • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में बिना तैयारी के पहुंचे अधिकारियों को जमकर लगाई फटकार ([ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]) (124,013)
    • Uttrakhand : जीएमवीएन गंगा रिजॉर्ट में आयोजित सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के अंतिम दिन राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) हुए शामिल ([ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]) (98,825)
    • मलारी हाईवे पर भापकुंड के पास पहाड़ी से आए भारी मलबे के कारण बंद ([ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]) (89,384)
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर प्रदेशभर में की ताबड़तोड़ कार्रवाई ([ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]) (89,160)
    CONTACT US

    Office: Raipur Dehradun Uttrakhand -248001

    Chief Editor / मुख्य संपादक
    Amit Pradhan
    ( Managing Director of New Business Times Co)

    E-mail / ईमेल
    info@hindustanbreakingnews.com

    Web Address / वेब पता
    www.hindustanbreakingnews.com

    Contact us: +91 7818070779

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.