Close Menu
Hindustan Breaking NewsHindustan Breaking News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 12
    Hindustan Breaking NewsHindustan Breaking News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • जिले
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अन्य राज्यों से
      • उत्तर प्रदेश
      • गुजरात
      • छत्तीसगढ़
      • जम्मू और कश्मीर
      • दिल्ली
      • पंजाब
      • पश्चिम बंगाल
      • बिहार
      • मध्य प्रदेश
      • महाराष्ट्र
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • अन्य
      • शिक्षा-करियर
      • महिला जगत
      • विचार-लेख
    • संपर्क सूत्र
    Hindustan Breaking NewsHindustan Breaking News
    Home » इंडिया गठबंधन भ्रष्टाचारियों की फौजः जेपी नड्डा

    इंडिया गठबंधन भ्रष्टाचारियों की फौजः जेपी नड्डा

    [ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]By [ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]15 April 2024

     

    बोले- कांग्रेस ने धरती से आसमान तक किए घोटाले

    केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा

    बिजली बिल जीरो करने के लिए काम कर रही मोदी सरकार

    देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि विपक्ष में सबने अलग-अलग संकल्प पत्र बनाया, सभी मिल नहीं पा रहे हैं। इंडिया गठबंधन में सारे भ्रष्टाचारी मिल गए, कांग्रेस शासन काल में धरती से लेकर आसमान तक घोटाला किया। यूपी में गोमती रिवर घोटाला, लैपटॉप घोटाला किया, लालू ने जमीन के बदले नौकरी, चारा घोटाला किया, ममता बनर्जी सरकार में घोटाले हुए, सारे परिवार की पार्टियां हैं। इंडिया गठबंधन के कई नेता या जेल में हैं या बेल पर हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि अबकी बार चार सौ पार को सफल बनाना है।
    सोमवार को मसूरी में आयोजित जनसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प के साथ आज हम आगे बढ़ रहे हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। कोरोना काल ने भारत की ताकत को सबने देखा है। लॉकडाउन लगाया, लोगों को बचाने का काम किया, वैक्सीन बनाई, दुनिया को नई राह दिखाई। देश ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। कई महामारी में वैक्सीन दशकों तक नहीं आई, लेकिन मोदी सरकार ने उन्होंने कहा कि भारत के गांवों की तस्वीर बदल रही है। मोदी सरकार के कार्यकाल में देश में शौचालय, पानी, सड़क सुविधा मिल रही है। सड़कों का जाल बिछ रहा है। पहले गांवो में लोग पैदल चलते थे, लेकिन आज सड़क सुविधा से लोग जुड़े हैं। पहले लोग गंभीर बीमारी से इलाज नहीं करा पाते थे, लेकिन मोदी सरकार ने पांच लाख तक की मुफ्त स्वास्थ्य योजना दी है। भाजपा के संकल्प पत्र में अब 70 साल से ऊपर के लोगो को भी पांच लाख तक का उपचार देने का वादा किया है।कोरोना वैक्सीन कम समय मे बनाकर मिसाल कायम की। डिजिटल के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।  कहा कि पहले महिलाएं घरों में लकड़ी जलाकर खाना बनाती थीं, लेकिन मोदी सरकार ने उज्ज्वल योजना दी। पूर्व सैनिक 40 साल से वन रैंक वन पेंशन की लड़ाई लड़ रहे थे, लेकिन मोदी सरकार ने वन रैंक वन पेंशन के लिए एक लाख करोड़ खर्च किया । मोदी सरकार ने 10 साल में ऑल वेदर रोड बनवाई, बॉर्डर एरिया में सड़को और सुविधाओं को बढ़ाया है। उत्तराखंड को मोदी सरकार ने कई विकास योजनाएं दी हैं। मोदी ने राजनीति की परिभाषा और सोच बदली है। चार धाम की सड़कें बन रही हैं। कर्णप्रयाग रेल परियोजना बन रही,  मसूरी में पर्यटन विकास के लिए काम हो रहा है।
    उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गांव से लेकर शहर तक विकास के कार्य किए हैं। अब हर घर सौर ऊर्जा होगी। बिजली बिल जीरो करने के लिए मोदी सरकार काम कर रही। चार करोड़ घर देश में बने हैं। अभी तीन करोड़ घर और बनाये जाएंगे। वहीं, उन्होंने जनता से टिहरी लोकसभा से माला राज्य लक्ष्मी शाह को विजयी बनाने की अपील की।

    उत्तराखंड को बेहतर व श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए काम कर रही सरकारः धामी
    देहरादून। जनसभा में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मैं शहीदों की धरती को नमन करता हूं। उत्तराखंड को बेहतर और श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए सरकार काम कर रही है। यूसीसी लागू करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य है। नकल विरोधी कानून को संकल्प पत्र में स्थान दिया गया है। उत्तराखंड में तो हमने लागू कर दिया। दंगा विरोधी कानून बनाया है, सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जा रहा, लेकिन कांग्रेस उसमे में भी राजनीति कर रही है। उत्तराखंड के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ करने की किसी को इजाजत नहीं देंगे। प्रदेश में पर्यटन को बढ़ाने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। हमें विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने  के लिए हमें सहयोग करना है। पीएम मोदी के नेतृत्व में आज देश आगे बढ़ रहा है।  कांग्रेस चुनाव हारती है तो ईवीएम का बहाना बनाती है। कांग्रेस को जनता पर विश्वास नहीं है। कांग्रेस देश और राज्य में हर अच्छे कार्य का विरोध करती है। इससे पूर्व जनसभा में पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उनका स्वागत किया। वहीं, महिला मोर्चा की ओर से भी उनका माला पहनाकर स्वागत किया गया।

    उत्तराखंड को पीएम मोदी ने मुख्य धारा में रखा
    देहरादून। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि उत्तराखंड को प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्य धारा में रखा है। मोदी ने राजनीति की परिभाषा के साथ सोच भी बदली है। प्रधानमंत्री जी ने देश के अंतिम गांव को देश का पहला गांव बनाया है। वाइब्रेंट विलेज के तहत इन गावों का विकास हो रहा है। जिसमे 51 गांव वाइब्रेंट विलेज योजना में शामिल किए गए हैं, साथ ही इनके विकास के लिए 758 करोड़ रूपए खर्च होगा। चारधाम सड़क का निर्माण कार्य हुआ है।

    भाजपा में शामिल हुए अग्रवाल                                                                                                                                                                                                               देहरादून। मसूरी ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया। उन्होंने सोमवार को भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और कैबिनेट मंत्री गणेश  जोशी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। ़उनके साथ मसूरी के कई और लोग भी भाजपा में शामिल हुए। रजत अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी की नीतियों से प्रभावित होकर वह भाजपा में शामिल हुए हैं।

    Post Views: 177
    Previous Articleएमडीडीए ने आईएएसबीटी पर बसों के प्रवेश व पार्किंग पर बढ़ाया शुल्क
    Next Article उत्तराखण्ड में आग से धधक रहे जंगल
    [ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड: देहरादून जिले में अचानक बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट

    7 October 2026

    मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में मंगलवार को 12 साल बाद शरदोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ, सांस्कृतिक टीमों ने लिया भाग

    6 October 2026

    उत्तराखंड: शेरपुर में अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण का मामला उठा, किसान यूनियन प्रतिनिधिमंडल ने MDDA संयुक्त सचिव से की मुलाकात

    6 October 2026

    भाजपा: भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार दिनेश आर्य मंगलवार को विधानसभा में विधिवत नामांकन पत्र करेंगे दाखिल

    6 October 2026

    संत रविदास जयंती: उत्तराखंड में भाजपा निकालेगी समरसता संकल्प यात्रा, विभिन्न राज्यों से होते हुए उत्तराखंड पहुंचेगी

    6 October 2026

    चमोली: भू-धंसाव से प्रभावित ज्योतिर्मठ नगर में असुरक्षित घोषित 21 सरकारी भवनों को जल्द किया ध्वस्त जाएगा

    6 October 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    मौसम अपडेट
    लाइव क्रिकेट स्कोर

    Economy News

    उत्तराखंड: देहरादून जिले में अचानक बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट

    By [ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]7 October 2026

    देहरादून: उत्तराखंड में अब मौसम ने करवट बदली है। दोपहर तक धूप के बाद देहरादून…

    मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में मंगलवार को 12 साल बाद शरदोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ, सांस्कृतिक टीमों ने लिया भाग

    6 October 2026

    मुंबई एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट करने की योजना

    6 October 2026
    Latest News
    • उत्तराखंड: देहरादून जिले में अचानक बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट
    • मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में मंगलवार को 12 साल बाद शरदोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ, सांस्कृतिक टीमों ने लिया भाग
    • मुंबई एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट करने की योजना
    • उत्तराखंड: शेरपुर में अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण का मामला उठा, किसान यूनियन प्रतिनिधिमंडल ने MDDA संयुक्त सचिव से की मुलाकात
    • भाजपा: भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार दिनेश आर्य मंगलवार को विधानसभा में विधिवत नामांकन पत्र करेंगे दाखिल
    Popular News
    • प्रदेश के सभी शिक्षकों का परीक्षा पे चर्चा पोर्टल पर पंजीकरण हुआ अनिवार्य ([ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]) (193,948)
    • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में बिना तैयारी के पहुंचे अधिकारियों को जमकर लगाई फटकार ([ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]) (124,042)
    • Uttrakhand : जीएमवीएन गंगा रिजॉर्ट में आयोजित सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के अंतिम दिन राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) हुए शामिल ([ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]) (98,861)
    • मलारी हाईवे पर भापकुंड के पास पहाड़ी से आए भारी मलबे के कारण बंद ([ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]) (89,419)
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर प्रदेशभर में की ताबड़तोड़ कार्रवाई ([ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]) (89,197)
    CONTACT US

    Office: Raipur Dehradun Uttrakhand -248001

    Chief Editor / मुख्य संपादक
    Amit Pradhan
    ( Managing Director of New Business Times Co)

    E-mail / ईमेल
    info@hindustanbreakingnews.com

    Web Address / वेब पता
    www.hindustanbreakingnews.com

    Contact us: +91 7818070779

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.