देहरादून। जौलीग्रांट एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का बुधवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी व केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया वर्चुअली उद्घाटन करेंगे।एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि नई टर्मिनल बिल्डिंग आधुनिक तकनीक से लैस किया गया है। टर्मिनल की नई बिल्डिंग में उत्तराखंड की कला और संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। गौर हो कि पुरानी टर्मिनल बिल्डिंग 28729 वर्ग मीटर क्षेत्र में थी और अब फेज टू को जोड़े जाने के बाद कुल जगह 42776 पर मीटर हो गई है। नई टर्मिनल बिल्डिंग पुरानी बिल्डिंग की तुलना में 10 गुना अधिक क्षमता वाली हो गई है।
एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का बुधवार को उद्घाटन
Previous Articleभाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया राज्यसभा सदस्य के लिए किया नामांकन
Next Article खड़ी बस में लगी आग, हड़कंप
Related Posts
Add A Comment

