देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपनी पिछली उत्तराखंड यात्रा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष दिसंबर के महीने में मुझे उत्तराखंड की यात्रा करने का सुअवसर मिला था। उत्तराखंड में आने का प्रत्येक अवसर तीर्थ-यात्रा का पुण्य प्राप्त करने की तरह होता है। उत्तराखंड की इस देवभूमि से मैं सभी देशवासियों के लिए दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं व्यक्त करती हूं। महालक्ष्मी से यह प्रार्थना करती हूं कि उत्तराखंड सहित समस्त भारत को वे धन और धान्य तथा सुख और आरोग्य से परिपूर्ण करें।
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने देवभूमि से दी देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं
Previous Articleवंदनीय है उत्तराखंड को देवभूमि कहने की परंपराः राष्ट्रपति
Related Posts
Add A Comment

