Close Menu
Hindustan Breaking NewsHindustan Breaking News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 22
    Hindustan Breaking NewsHindustan Breaking News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • जिले
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अन्य राज्यों से
      • उत्तर प्रदेश
      • गुजरात
      • छत्तीसगढ़
      • जम्मू और कश्मीर
      • दिल्ली
      • पंजाब
      • पश्चिम बंगाल
      • बिहार
      • मध्य प्रदेश
      • महाराष्ट्र
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • अन्य
      • शिक्षा-करियर
      • महिला जगत
      • विचार-लेख
    • संपर्क सूत्र
    Hindustan Breaking NewsHindustan Breaking News
    Home » कैबिनेट उत्तराखण्ड में लागू होगी केंद्रीय स्क्रैप नीति

    कैबिनेट उत्तराखण्ड में लागू होगी केंद्रीय स्क्रैप नीति

    [ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]By [ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]30 October 2023

    मुनिकी रेती ढालवाला को श्रेणी एक में उच्चीकरण करने का निर्णय
    एडीबी प्रोजेक्ट के तहत पावर हाउस के उच्चीकरण का काम यूपीसीएल के तहत किया जाएगा
    ग्राम्य विकास विभाग में लेखाकार के स्वीकृत पर बदलाव किया गया
    राजाजी टाइगर रिजर्व कंजर्वेशन फाउंडेशन बनाने का लिया गया निर्णय
    पर्यटन नीति में किया गया संशोधन
    कार्मिक एवं सतर्कता विभाग के ढांचे के संशोधन
    खांडसारी नीति को एक साल के लिए आगे बढ़ाया गया
    मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना को मिली मंजूरी
    कमर्शियल वाहनों को 15 फीसदी और प्राइवेट वाहनों को 25 फीसदी की छूट दी जाएगी
    सूक्ष्म एवं लघु उद्यम विभाग के पैकेज नीति में किया गया संशोधन
    केंद्रीय विद्यालय, टिहरी के उच्चीकरण की आ रही दिक्कतों के चलते दी गई छूट
    निराश्रित गोवंश की व्यवस्थाओं के लिए जिलाधिकारी को भी दी गयी जिम्मेदारी
    वित्त विभाग में अपर आयुक्त प्रशासन पद के लिए किया गया संशोधन
    8वीं पास बच्चे आईटीआई पास करने के बाद सिर्फ हिंदी की परीक्षा पास कर 10वीं पास हो जाएंगे
    इसी तरह 10वीं पास बच्चे आईटीआई पास करने के बाद सिर्फ हिंदी की परीक्षा पास कर 12वीं पास हो जाएंगे.
    सोलर वाटर हीटर को घरेलू उपयोग में 50 फीसदी अनुदान और कमर्शियल में 38 फीसदी अनुदान देने का निर्णय
    योग प्रशिक्षकों को आउटसोर्स के माध्यम से विद्यालयों और महाविद्यालयों में किया जाएगा तैनात
    गुप्तकाशी को नगर पंचायत बनाने का निर्णय
    अग्निशमन नियमावली में किया गया संशोधन
    गृह विभाग के तहत कैदियों के लिए बनाए गए भारत सरकार की जेल मैनुअल को उत्तराखंड सरकार ने किया एडॉप्ट
    कैंपटी फॉल क्षेत्र को नगर पंचायत बनाने का निर्णय
    उत्तराखंड वित्त सेवा नियमावली में किया गया संशोधन
    सचिवालय के नियमित कर्मचारियों के वर्दी भत्ते के लिए 2400 रुपए की मंजूरी
    डिजास्टर मैनेजमेंट कॉन्फ्रेंस के लिए 8 करोड़ 9 लाख रुपए को मंत्रिमंडल की मंजूरी

    देहरादून। सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में पर्यटन, परिवहन और ऊर्जा विभाग से जुड़े तमाम अहम प्रस्तावों पर विचार मंथन के बाद 30 प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई। विदेश दौरे पर होने के कारण सतपाल महाराज, गणेश जोशी व प्रेमचंद अग्रवाल बैठक में शामिल नहीं हुए। सुबोध उनियाल व रेखा आर्य बैठक में मौजूद रही।
    जैसा कि संभावनाएं जताई जा रही थी सरकार ने आज की इस कैबिनेट बैठक में दिसंबर माह में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के मद्देनजर अपनी औघोगिक नीतियों में आंशिक बदलाव भी किया। उत्तराखंड में बड़ा निवेश करने पर सरकार द्वारा आर्थिक पैकेज देने का फैसला किया गया है। खास बात यह है की पुराने निवेशक या उघोगपति 200 करोड़ से अधिक का निवेश करते हैं तो उन्हें सरकार द्वारा सब्सिडी का लाभ दिया जाएगा। सरकार द्वारा राज्य में चलाये जा रहे सोलर वॉटर हीटर अनुदान योजना जिसे बंद कर दिया गया है उसे फिर से शुरू कर दिया गया है जिसके तहत कमर्शियल को 30 व घरेलू उपयोग के लिए 50 फीसदी सब्सिडी दी जाएगी।
    कैबिनेट की बैठक में आज जलागम से जुड़ा बड़ा फैसला करते हुए पूरे प्रदेश में मास्टर प्लान बनाकर नदी नालों पर चेक डैम बनाए जाएंगे। जिसके लिए एक ऑर्थटी का भी गठन होगा। कैबिनेट की बैठक में सभी कर्मचारियों को नई या पुरानी पेंशन योजना का विकल्प देने का भी फैसला किया गया। कट ऑफ डेट के तहत जो भी विज्ञप्ति जारी होगी उसमें भर्ती कर्मचारी यह चुन सकेंगे कि वह पुरानी पेंशन योजना में रहना चाहते हैं या नई।
    सोमवार को की कैबिनेट बैठक में केंद्र सरकार की स्क्रैप नीति को लागू करने का फैसला भी लिया गया है जिसके तहत आयु पूरी कर चुके वाहनों को स्क्रैप करने पर नया वाहन खरीद में 15 से 25 फीसदी की छूट दी जाएगी तथा आयु पूरी कर चुके वाहनों को रेन्यू नहीं किया जाएगा। बैठक में कॉलेज में योग प्रशिक्षितों की नियुक्ति 300 रूपये प्रति घंटे पर संविदा के जरिए करने और गन्ना एवं खाडसारी नीति को 23-24 तक बढ़ाये जाने का फैसला भी किया गया है। पर्यटन नीति में संशोधन कर सिंगल विंडो सिस्टम लागू करने तथा राजाजी टाइगर रिजर्व कंजर्वेशन फाउंडेशन बनाने का फैसला किया गया है। कैबिनेट के अहम फैसलों में मुनि की रेती ढालवाला को ए श्रेणी से उच्चकृत करने व ग्राम्य विकास सहायक के पद सृजित करने के फैसले भी लिए गए हैं। बैठक में कुल 30 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है।
    कैबिनेट में मुनिकी रेती ढालवाला नगर पंचायत को श्रेणी एक में उच्चीकरण करने का निर्णय लिया गया है। एडीबी प्रोजेक्ट के तहत पावर हाउस के उच्चीकरण का काम यूपीसीएल के तहत किया जाएगा। ग्राम्य विकास विभाग में लेखाकार के स्वीकृत पर में बदलाव किया जाएगा। राजाजी टाइगर रिजर्व कंजर्वेशन फाउंडेशन बनाने का निर्णय लिया गया है जिसके कारण पर्यटन नीति में संशोधन किया गया जाएगा। कार्मिक एवं सतर्कता विभाग के ढांचे के संशोधन को कैबिनेट ने मंजूरी दी है। खांडसारी नीति को एक साल के लिए आगे बढ़ाया गया है। मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना को मंजूरी मिल गई है। भारत सरकार की स्क्रैप नीति को प्रदेश में लागू करने का निर्णय। कमर्शियल वाहनों को 15 फीसदी और प्राइवेट वाहनों को 25 फीसदी की छूट दी जाएगी। सूक्ष्म एवं लघु उद्यम विभाग के पैकेज नीति में संशोधिन किया गया है। केंद्रीय विद्यालय, टिहरी के उच्चीकरण की आ रही दिक्कतों के चलते छूट दी गई है। निराश्रित गोवंश की व्यवस्थाओं के लिए जिलाधिकारी को भी जिम्मेदारी दी गयी है। वित्त विभाग में अपर आयुक्त प्रशासन पद के लिए संशोधन किया गया है। 8वीं पास बच्चे आईटीआई पास करने के बाद सिर्फ हिंदी की परीक्षा पास कर 10वीं पास हो जाएंगे। इसी तरह 10वीं पास बच्चे आईटीआई पास करने के बाद सिर्फ हिंदी की परीक्षा पास कर 12वीं पास हो जाएंगे। सोलर वाटर हीटर को घरेलू उपयोग में 50 फीसदी अनुदान और कमर्शियल में 38 फीसदी अनुदान देने का निर्णय कैबिनेट ने लिया है। योग प्रशिक्षकों को आउटसोर्स के माध्यम से विद्यालयों और महाविद्यालयों में तैनात किया जाएगा। गुप्तकाशी को नगर पंचायत बनाने का निर्णय लिया गया है। जड़ी बूटियों की योजना को मंत्रिमंडल की मंजूरी मिल गई है। प्रदेश के 11 जिलों में 1600 तरह की जड़ी बूटी होती हैं। ऐसे अगले 10 साल के लिए ये योजना संचालित की जाएगी। करीब 5000 हेक्टेयर में जड़ी बूटियों का उत्पादन किया जाएगा। जलागम विभाग के तहत प्रदेश की सभी नदियों में चेक डैम बनाये जाएंगे। इसके लिए मास्टर प्लान तैयार करने का निर्णय लिया गया है। भारत सरकार की कैच द रेन योजना के तहत प्रदेश में काम होगा। वित्त विभाग के तहत भारत सरकार की ओल्ड पेंशन योजना और न्यू पेंशन योजना के तहत लिए गए निर्णय को उत्तराखंड में शामिल किया गया है जिसमें कर्मचारियों को विकल्प दिया जाएगा। अग्निशमन नियमावली में संशोधन किया गया है। गृह विभाग के तहत कैदियों के लिए बनाए गए भारत सरकार की जेल मैनुअल को उत्तराखंड सरकार ने भी शामिल किया गया है। डिजास्टर मैनेजमेंट कॉन्फ्रेंस के लिए 8 करोड़ 9 लाख रुपए को मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी है।

    Post Views: 171
    Previous Articleरविवार को केदारनाथ में 21106 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए…..
    Next Article स्वास्थ्य सेवाओं को प्रदेश के अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए सरकार है कटिबद्वः सुरेश भट्ट
    [ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड: देहरादून जिले में अचानक बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट

    7 October 2026

    मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में मंगलवार को 12 साल बाद शरदोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ, सांस्कृतिक टीमों ने लिया भाग

    6 October 2026

    उत्तराखंड: शेरपुर में अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण का मामला उठा, किसान यूनियन प्रतिनिधिमंडल ने MDDA संयुक्त सचिव से की मुलाकात

    6 October 2026

    भाजपा: भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार दिनेश आर्य मंगलवार को विधानसभा में विधिवत नामांकन पत्र करेंगे दाखिल

    6 October 2026

    संत रविदास जयंती: उत्तराखंड में भाजपा निकालेगी समरसता संकल्प यात्रा, विभिन्न राज्यों से होते हुए उत्तराखंड पहुंचेगी

    6 October 2026

    चमोली: भू-धंसाव से प्रभावित ज्योतिर्मठ नगर में असुरक्षित घोषित 21 सरकारी भवनों को जल्द किया ध्वस्त जाएगा

    6 October 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    मौसम अपडेट
    लाइव क्रिकेट स्कोर

    Economy News

    उत्तराखंड: देहरादून जिले में अचानक बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट

    By [ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]7 October 2026

    देहरादून: उत्तराखंड में अब मौसम ने करवट बदली है। दोपहर तक धूप के बाद देहरादून…

    मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में मंगलवार को 12 साल बाद शरदोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ, सांस्कृतिक टीमों ने लिया भाग

    6 October 2026

    मुंबई एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट करने की योजना

    6 October 2026
    Latest News
    • उत्तराखंड: देहरादून जिले में अचानक बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट
    • मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में मंगलवार को 12 साल बाद शरदोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ, सांस्कृतिक टीमों ने लिया भाग
    • मुंबई एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट करने की योजना
    • उत्तराखंड: शेरपुर में अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण का मामला उठा, किसान यूनियन प्रतिनिधिमंडल ने MDDA संयुक्त सचिव से की मुलाकात
    • भाजपा: भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार दिनेश आर्य मंगलवार को विधानसभा में विधिवत नामांकन पत्र करेंगे दाखिल
    Popular News
    • प्रदेश के सभी शिक्षकों का परीक्षा पे चर्चा पोर्टल पर पंजीकरण हुआ अनिवार्य ([ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]) (193,953)
    • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में बिना तैयारी के पहुंचे अधिकारियों को जमकर लगाई फटकार ([ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]) (124,051)
    • Uttrakhand : जीएमवीएन गंगा रिजॉर्ट में आयोजित सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के अंतिम दिन राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) हुए शामिल ([ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]) (98,867)
    • मलारी हाईवे पर भापकुंड के पास पहाड़ी से आए भारी मलबे के कारण बंद ([ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]) (89,424)
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर प्रदेशभर में की ताबड़तोड़ कार्रवाई ([ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]) (89,208)
    CONTACT US

    Office: Raipur Dehradun Uttrakhand -248001

    Chief Editor / मुख्य संपादक
    Amit Pradhan
    ( Managing Director of New Business Times Co)

    E-mail / ईमेल
    info@hindustanbreakingnews.com

    Web Address / वेब पता
    www.hindustanbreakingnews.com

    Contact us: +91 7818070779

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.