विधानसभा से लेकर प्रदेश स्तर करेंगे खेल आयोजन: मैंदोली
देहरादून। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बताया कि संगठन स्तर से प्रदेश में विधानसभा से लेकर प्रदेश स्तर तक के खेलो का आयोजन किया जाएगा। जिसमे बैडमिंटन, खोखो, फुटबॉल, कब्बड़ी, बास्केटबॉल, क्रिकेट आदि खेलो का आयोजन किया जाएगा।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी बताया कि इस वर्ष हुए एशियाई खेलों में भारत की अभूतपूर्व सफलता हासिल करना बड़ी उपलब्धि है।
नेहा जोशी ने बताया कि भारत सरकार ने एशियाई खेलों की तैयारी के लिए 220 करोड़ रुपये से अधिक आवंटित किए और परिणाम सफलता का प्रमाण है। नेहा जोशी ने कहा कि 2014 से पहले की सरकारों में वास्तव में भारतीय खेलों पर 2010 में सीडब्ल्यूजी घोटाले का दाग लगा था, जिसमें लगभग 70000 करोड़ रुपये की हेराफेरी के साथ सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ था। जिसका असर सीधे सीधे हमारे खिलाड़ियों पर उस समय पड़ा था। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा विपुल मैंदोली ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारतीय खिलाड़ियों के लिए किए जा रहे प्रयासों को बल देते हुए हमारे उत्तराखंड प्रदेश के मुख्य सेवक पुष्कर सिंह धामी भी लगातार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का काम कर रहे। जैसे मुख्यमंत्री खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना व आकस्मिकता के दृष्टिगत बीमा आर्थिक सहायता योजना आदि योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होंने बताया की इस माह में युवा मोर्चा की ओर से खेल महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। जिसमे विधानसभा से लेकर प्रदेश स्तर तक के खेलो का आयोजन किया जाएगा। जिसमे बैडमिंटन, खोखो, फुटबॉल, कब्बड़ी, बास्केटबॉल, क्रिकेट आदि खेलो का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने राज्य में चल रही खेल नीति के बारे मे विस्तृत चर्चा की। इस अवसर प्रदेश मीडिया प्रभारी युवा मोर्चा अंशुल चावला, महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा देवेंद्र सिंह बिष्ट, महामंत्री तरुण जैन आदि मौजूद रहे।