सड़कों के लिए धनराशि आवंटित करने की मांग

महापौर अनिता मुख्यमंत्री धामी को सौंपा मांगपत्र

ऋषिकेश। नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने प्राकृतिक आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हुई ऋषिकेश की विभिन्न सड़कों, सम्पर्क मार्गों एवं नालियों के निर्माण के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से निगम प्रशासन को सौ करोड़ रुपए की धनराशि आवंटित करने की मांग की। इस संदर्भ में महापौर ने एक मांगपत्र भी मुख्यमंत्री को सौंपा।
नगर निगम महापौर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात कर विगत दिनों प्राकृतिक आपदा के रूप में हुई बारिश के बाबत मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। महापौर ने अवगत कराया कि देवीय आपदा में विभिन्न क्षेत्रों में लोगों के घरों में घुसे बरसाती पानी से जहां आमजनमानस को काफी नुकसान झेलना पड़ा वहीं निगम के विभिन्न क्षेत्रों की सड़कें, संपर्क मार्ग एवं नालियां भी बुरी तरह से छतिग्रस्त हो गए हैं। तमाम निर्माण कार्य के लिए तकरीबन सौ करोड़ रुपए की अनुमानित लागत है जिसे निगम की ओर से पूर्ण किया जाना संभव नही है। अतः संभावित राशि प्रदेश सरकार की ओर से ऋषिकेश नगर निगम को प्रदान की जाए ताकि जल्द से जल्द निर्माण कार्यों को प्रराम्भ कराया जा सके। इस दौरान मुख्यमंत्री ने महापौर को आश्वस्त किया कि आपदा में प्रदेश सरकार लोगों के साथ खड़ी रही है। योग नगरी ऋषिकेश की सड़कों के पुनःनिर्माण के लिए भी हर संभव मदद की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *