Close Menu
Hindustan Breaking NewsHindustan Breaking News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Hindustan Breaking NewsHindustan Breaking News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • जिले
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अन्य राज्यों से
      • उत्तर प्रदेश
      • गुजरात
      • छत्तीसगढ़
      • जम्मू और कश्मीर
      • दिल्ली
      • पंजाब
      • पश्चिम बंगाल
      • बिहार
      • मध्य प्रदेश
      • महाराष्ट्र
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • अन्य
      • शिक्षा-करियर
      • महिला जगत
      • विचार-लेख
    • संपर्क सूत्र
    Hindustan Breaking NewsHindustan Breaking News
    Home » एटीएम में नए तरीके से चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार आरोपी गिरफ्तार

    एटीएम में नए तरीके से चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार आरोपी गिरफ्तार

    [ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]By [ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]10 September 2023
    Hindustan Breaking News

    2 लाख 70 हजार नगदी रूपए, मास्टर चॉबियां तथा एटीएम कार्ड बरामद

    देहरादून। कोतवाली डोईवाला पुलिस ने योजना बनाकर एटीएम में नए तरीके से जालसाजी कर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार आरोपियों को एटीएम से चोरी की गई 2 लाख 70 हजार नगदी रूपए, मास्टर चॉबियां तथा एटीएम कार्ड के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
    डीआईजी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक डोईवाला को निजी सूचना तंत्र के माध्यम से जानकारी हुई कि 2 कार, जिसमे एक कार हरियाणा तथा दूसरी कार दिल्ली नंबर की है, उसमे कुछ लडके है, जो एटीएम में जालसाजी कर रूपयो की चोरी कर रहे है। सूचना पर पुलिस टीम को चौकिंग के दौरान वाहन हुंडई एसेंट डीएल 4Cएपी 0171 दिखाई दी, जिसको रोककर चेक किया तो कार में अमित कुमार निवासी चाणक्य पैलेस पार्ट 2- थाना डाबडी जिला जनकपुरी दिल्ली, सुनील कुमार निवासी श्यामबिहार कालोनी थाना छावला जिला नजफगंढ दिल्ली, शिवम सिंह निवासी भगवती गार्डन एक्सटैंशन उत्तम नगर थाना उत्तम नगर नई दिल्ली और हनी निवासी द्धारिका मोड थाना मोहनगढ जिला मोहनगढ दिल्ली सवार थे। मौके पर वाहन की तलाशी लेने पर कार के डैशबोर्ड से 2 लाख 70 हजार रूपए मिले। रूपयो के संबंध में इन लोगो से गहनता से पूछताछ की गई तो कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए। जब व्यक्तियो से सख्ती से पूछताछ की गई तो उनके द्वारा बताया कि उन्होने डोईवाला क्षेत्र में 5 एटीएम में जालसाजी कर धनराशि चोरी की है। आरोपियों से एटीएम में लगाई गई काली पट्टी, एटीएम खोलने के लिए 4 चॉबी व 5 एटीएम कार्ड तथा नगदी बरामद हुई।
    पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उत्तराखंड मे घूमने के बहाने आकर एकांत में स्थित गार्ड रहित एटीएम में जाकर पहले रैकी करते है तथा मौका देखकर एटीएम में रूपये निकासी वाले स्थान पर एक काले रंग की फाईबर की पट्टी लगा देते हैं, जिससे कोई व्यक्ति जब एटीएम से रूपये निकालता है तो रूपये उसके खाते से तो कट जाते है पर एटीएम से बाहर नही आ पाते तथा एटीएम मे ही फंस जाते है। आरोपियों में से एक व्यक्ति एटीएम के अन्दर बने केबिन में पहले से ही छुपा रहता है तथा रूपये निकालने वाले व्यक्ति के बाहर जाते ही अपने पास उपलब्ध मास्टर-की (नकली चॉबी) से एटीएम खोलकर एटीएम में फंसे रूपये निकाल लेता है तथा उसके बाद पुनः काली पट्टी एटीएम के रूपये निकासी वाले स्थान पर लगा देता है। शेष आरोपी एटीएम के बाहर रहकर आने-जाने वालो पर नजर रखते है।
    गैंगलीडर अमित कुमार ने बताया कि मैं 10वी पास हूं तथा मेरा दिल्ली में सीएससी सेंटर है। वर्ष 2010-11 में मैं दिल्ली में एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी ब्रिगंस आर्या में काम करता था जिस कारण मुझे एटीएम मशीन खोलने व बंद करने की जानकारी है। मेरे दिमाग मे आया कि यदि एटीएम मशीन में जहां स्थान से रूपये मशीन से बाहर आते है, उसे किसी चीज से बंद किया जाए तो जैसे ही कोई व्यक्ति पैसे निकालने एटीएम में आएगा तो उसके पैसे बाहर नही आएंगे तथा वह मशीन के अंदर ही रह जाएंगे और तब हम उन्हे ले सकते है। एक बार मैं राजस्थान गया था तो वहां मुझे एटीएम में एक चाबी मिली, जिसे मैने ले लिया। उसके बाद उसी कंपनी की एटीएम मशीन मैने ढूंढी और उस पर मैने वो चाबी लगाई तो वह खुल गया। उसके बाद मैने चॉबिया तैयार कर ली और पैसे निकालने शुरू किए। शुरू मे मैने दिल्ली से पैसे निकाले, और उसके बाद मैने सोचा की यदि मै लगातार दिल्ली में पैसे निकालूगा तो पकड़ा जाऊंगा, तो मैने अपना एक गैंग बनाया और मैंने यह काम अपने गैंग के सुनील कुमार झा और अन्य साथियों को भी सिखाया। हमने अब तक दिल्ली, राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा तथा उत्तराखंड में इस तरह की घटनाएं की हैं।

    Post Views: 161
    Previous Articleरक्तदान शिविरों में उमड़ रही भीड़, मानवता का परिचय: त्रिवेंद्र
    Next Article राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी का गठन, सैकड़ो ने ली सदस्यता।
    [ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड: देहरादून जिले में अचानक बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट

    7 October 2026

    मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में मंगलवार को 12 साल बाद शरदोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ, सांस्कृतिक टीमों ने लिया भाग

    6 October 2026

    उत्तराखंड: शेरपुर में अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण का मामला उठा, किसान यूनियन प्रतिनिधिमंडल ने MDDA संयुक्त सचिव से की मुलाकात

    6 October 2026

    भाजपा: भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार दिनेश आर्य मंगलवार को विधानसभा में विधिवत नामांकन पत्र करेंगे दाखिल

    6 October 2026

    संत रविदास जयंती: उत्तराखंड में भाजपा निकालेगी समरसता संकल्प यात्रा, विभिन्न राज्यों से होते हुए उत्तराखंड पहुंचेगी

    6 October 2026

    चमोली: भू-धंसाव से प्रभावित ज्योतिर्मठ नगर में असुरक्षित घोषित 21 सरकारी भवनों को जल्द किया ध्वस्त जाएगा

    6 October 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    मौसम अपडेट
    लाइव क्रिकेट स्कोर

    Economy News

    उत्तराखंड: देहरादून जिले में अचानक बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट

    By [ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]7 October 2026

    देहरादून: उत्तराखंड में अब मौसम ने करवट बदली है। दोपहर तक धूप के बाद देहरादून…

    मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में मंगलवार को 12 साल बाद शरदोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ, सांस्कृतिक टीमों ने लिया भाग

    6 October 2026

    मुंबई एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट करने की योजना

    6 October 2026
    Latest News
    • उत्तराखंड: देहरादून जिले में अचानक बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट
    • मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में मंगलवार को 12 साल बाद शरदोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ, सांस्कृतिक टीमों ने लिया भाग
    • मुंबई एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट करने की योजना
    • उत्तराखंड: शेरपुर में अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण का मामला उठा, किसान यूनियन प्रतिनिधिमंडल ने MDDA संयुक्त सचिव से की मुलाकात
    • भाजपा: भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार दिनेश आर्य मंगलवार को विधानसभा में विधिवत नामांकन पत्र करेंगे दाखिल
    Popular News
    • प्रदेश के सभी शिक्षकों का परीक्षा पे चर्चा पोर्टल पर पंजीकरण हुआ अनिवार्य ([ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]) (193,918)
    • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में बिना तैयारी के पहुंचे अधिकारियों को जमकर लगाई फटकार ([ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]) (124,019)
    • Uttrakhand : जीएमवीएन गंगा रिजॉर्ट में आयोजित सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के अंतिम दिन राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) हुए शामिल ([ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]) (98,828)
    • मलारी हाईवे पर भापकुंड के पास पहाड़ी से आए भारी मलबे के कारण बंद ([ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]) (89,387)
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर प्रदेशभर में की ताबड़तोड़ कार्रवाई ([ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]) (89,164)
    CONTACT US

    Office: Raipur Dehradun Uttrakhand -248001

    Chief Editor / मुख्य संपादक
    Amit Pradhan
    ( Managing Director of New Business Times Co)

    E-mail / ईमेल
    info@hindustanbreakingnews.com

    Web Address / वेब पता
    www.hindustanbreakingnews.com

    Contact us: +91 7818070779

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.