देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यात्रा प्राधिकरण का गठन कर अधिकारी अगले साल की चारधाम यात्रा के लिए अभी से तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों के लिए हर समाप्त उच्च स्तर पर समीक्षा करने के निर्देश दिए। कहा, इस साल चारधाम यात्रा सकुशल संपन्न हो गई। यात्रा प्रदेश की आर्थिकी का आधार है। यात्रा के लिए बेहतर व्यवस्था और प्रबंधन के लिए शीघ्र प्राधिकरण का गठन कर अधिकारी 2025 की चारधाम यात्रा की तैयारियों में जुट जाएं। प्राधिकरण गठन से पहले सभी हितधारकों की राय ली जाए। साथ ही बाहर से आने वाले तीर्थयात्रियों व पर्यटकों की सुविधा के लिए पर्यटन विभाग की वेबसाइट को और अधिक बेहतर बनाया जाए, जिससे यात्रा संबंधित सभी जानकारी वेबसाइट पर ही मिल जाए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यात्रा प्राधिकरण का गठन कर अगले वर्ष की यात्रा तैयारियों में जुटें
Related Posts
Add A Comment

