Close Menu
Hindustan Breaking NewsHindustan Breaking News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 17
    Hindustan Breaking NewsHindustan Breaking News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • जिले
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अन्य राज्यों से
      • उत्तर प्रदेश
      • गुजरात
      • छत्तीसगढ़
      • जम्मू और कश्मीर
      • दिल्ली
      • पंजाब
      • पश्चिम बंगाल
      • बिहार
      • मध्य प्रदेश
      • महाराष्ट्र
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • अन्य
      • शिक्षा-करियर
      • महिला जगत
      • विचार-लेख
    • संपर्क सूत्र
    Hindustan Breaking NewsHindustan Breaking News
    Home » उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की हैट्रिक

    उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की हैट्रिक

    [ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]By [ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]4 June 2024
    हिन्दूस्तान ब्रेकिंग न्यूज

    तीसरी बार क्लीन स्वीप की तैयारी, कांग्रेस नहीं कर पाई कमाल

    नैनीताल से अजय भट्ट ने 3 लाख वोटो से दी मात

    देहरादून। देशभर में लोकसभा चुनाव के परिणाणों के लिए वोटों की काउंटिंग हो रही है। रुझानों में अभी तक देश में एनडीए ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। इंडिया गठबंधन भी कड़ी टक्कर देता नजर आ रहा है। बात अगर उत्तराखंड की करें तो यहां की पांचों सीटों पर बीजेपी ने बढ़त बनाई है। सभी पांचों सीटों पर बीजेपी कैंडिडेट बंपर वोटों से आगे चल रहे हैं। अभी तक चार सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज कर ली है।
    नैनीताल लोकसभा सीट पर अजय भट्ट ने बंपर जीत दर्ज की है। अजय भट्ट ने यहां कांग्रेस के प्रकाश जोशी को 3 लाख के अधिक वोटों से हराया है। अल्मोड़ा लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अजय टम्टा ने जीत की हैट्रिक लगाई है। अजय टम्टा ने लगतार तीसरी बार इस सीट से जीत दर्ज की है। अजय ट्म्टा ने कांग्रेस के प्रदीप टम्टा को हराया है। टिहरी गढ़वाल लोकसभा सीट के बीजेपी प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने भी जीत दर्ज की है। पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अनिल बलूनी ने भी कांग्रेस कैंडिडेट गणेश गोदियाल को हराया है। हरिद्वार लोकसभा सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत 60,723 वोटों से आगे चल रहे हैं।
    बता दें उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर कुल 57.24 फीसदी मतदान हुआ। जिसमें 50.64 फीसदी पुरुष मतदाता और 49.36 फीसदी महिला वोटर्स ने हिस्सा लिया। प्रदेश में कुल 8337914 मतदाता हैं। जिसमें से मात्र 4772484 मतदाताओं ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। ऐसे में पांचों लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो रहा है।

    अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ सीट पर अजय टम्टा ने लगाई जीत की हैट्रिक, प्रदीप टम्टा को हराया
    देहरादूनः उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर रुझान भाजपा के पक्ष आ चुके हैं। पांचों सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी लगभग जीत दर्ज कर रहे हैं। कुमाऊं मंडल की दोनों अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ और नैनीताल-उधमसिंह नगर सीट पर भाजपा प्रत्याशियों ने बड़े अंतर से जीत हासिल की है। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा सीट पर अजय टम्टा ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा को करीब 2 लाख वोटों के अंतर से हराया है।
    अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ सीट पर अजय टम्टा ने जीत हासिल करने के साथ ही जीत की हैट्रिक लगा ली है। इससे पहले अजय टम्टा 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल कर चुके हैं। दोनों ही चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के प्रदीप टम्टा को ही पटखनी दी। उस दौरान भी अजय टम्टा के जीत का अंतर काफी रहा था।
    लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा ने प्रचार-प्रसार में कोई कमी नहीं छोड़ी। अल्मोड़ा सीट पर अजय टम्टा चुनावी खर्च करने में सबसे आगे रहे। उन्होंने निगरानी समिति को दिए गए चुनावी खर्च के ब्यूरो के मुताबिक, इस चुनाव में 76 लाख 98 हजार 843 रुपए खर्च किए। जबकि कांग्रेस के प्रदीप टम्टा ने 51 लाख 76 हजार 957 रुपए खर्च किए।

    अजय टम्टा का राजनीतिक सफर
    अजय टम्टा छात्र जीवन से ही एबीवीपी से जुड़ गए थे। साल 1996 में अजय टम्टा पहली बार जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए। इसके बाद 1997 में अजय टम्टा अल्मोड़ा के जिला पंचायत अध्यक्ष बने। अजय टम्टा देश में सबसे कम उम्र के जिला पंचायत अध्यक्ष बने थे।
    2007 में अजय टम्टा ने पहली बार सोमेश्वर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा। यहां से जीतकर अजय टम्टा विधायक बने। जिसके बाद अजय टम्टा को खंडूड़ी सरकार में राज्यमंत्री बनाया गया। 2008 में ही अजय टम्टा राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री बने। 2010 में भाजपा ने अजय टम्टा को पार्टी के अनुसूचित जाति, जनजाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया। 2011 में अजय टम्टा को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया।
    इसके बाद 2009 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें चुनावी मैदान में उतारा। इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। उन्हें कांग्रेस के प्रदीप टम्टा ने हराया। इसके बाद टम्टा ने 2012 में सोमेश्वर विस सीट से फिर से विधानसभा चुनाव लड़ा। जहां वे जीतकर विधायक के तौर पर विधानसभा पहुंचे।
    इसके दो साल बाद ही 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने फिर से अजय टम्टा को चुनावी मैदान में उतारा। जिसमें अजय टम्टा ने कांग्रेस के प्रदीप टम्टा को बड़े अंतर से हराया। इस बार अजय टम्टा को केंद्र की मोदी सरकार में केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया। इसके बाद साल 2019 में पार्टी ने फिर उन्हें अल्मोड़ा सीट पर प्रत्याशी ब

    Post Views: 620
    Previous Articleनहाते समय गंगा में डूबा पर्यटक,तलाश जारी
    Next Article टिहरी लोकसभा सीट पर हिट रहा बीजेपी का ‘ राजशाही ’ फार्मूला
    [ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड: देहरादून जिले में अचानक बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट

    7 October 2026

    मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में मंगलवार को 12 साल बाद शरदोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ, सांस्कृतिक टीमों ने लिया भाग

    6 October 2026

    उत्तराखंड: शेरपुर में अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण का मामला उठा, किसान यूनियन प्रतिनिधिमंडल ने MDDA संयुक्त सचिव से की मुलाकात

    6 October 2026

    भाजपा: भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार दिनेश आर्य मंगलवार को विधानसभा में विधिवत नामांकन पत्र करेंगे दाखिल

    6 October 2026

    संत रविदास जयंती: उत्तराखंड में भाजपा निकालेगी समरसता संकल्प यात्रा, विभिन्न राज्यों से होते हुए उत्तराखंड पहुंचेगी

    6 October 2026

    चमोली: भू-धंसाव से प्रभावित ज्योतिर्मठ नगर में असुरक्षित घोषित 21 सरकारी भवनों को जल्द किया ध्वस्त जाएगा

    6 October 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    मौसम अपडेट
    लाइव क्रिकेट स्कोर

    Economy News

    उत्तराखंड: देहरादून जिले में अचानक बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट

    By [ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]7 October 2026

    देहरादून: उत्तराखंड में अब मौसम ने करवट बदली है। दोपहर तक धूप के बाद देहरादून…

    मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में मंगलवार को 12 साल बाद शरदोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ, सांस्कृतिक टीमों ने लिया भाग

    6 October 2026

    मुंबई एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट करने की योजना

    6 October 2026
    Latest News
    • उत्तराखंड: देहरादून जिले में अचानक बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट
    • मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में मंगलवार को 12 साल बाद शरदोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ, सांस्कृतिक टीमों ने लिया भाग
    • मुंबई एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट करने की योजना
    • उत्तराखंड: शेरपुर में अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण का मामला उठा, किसान यूनियन प्रतिनिधिमंडल ने MDDA संयुक्त सचिव से की मुलाकात
    • भाजपा: भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार दिनेश आर्य मंगलवार को विधानसभा में विधिवत नामांकन पत्र करेंगे दाखिल
    Popular News
    • प्रदेश के सभी शिक्षकों का परीक्षा पे चर्चा पोर्टल पर पंजीकरण हुआ अनिवार्य ([ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]) (193,924)
    • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में बिना तैयारी के पहुंचे अधिकारियों को जमकर लगाई फटकार ([ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]) (124,026)
    • Uttrakhand : जीएमवीएन गंगा रिजॉर्ट में आयोजित सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के अंतिम दिन राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) हुए शामिल ([ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]) (98,837)
    • मलारी हाईवे पर भापकुंड के पास पहाड़ी से आए भारी मलबे के कारण बंद ([ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]) (89,395)
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर प्रदेशभर में की ताबड़तोड़ कार्रवाई ([ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]) (89,172)
    CONTACT US

    Office: Raipur Dehradun Uttrakhand -248001

    Chief Editor / मुख्य संपादक
    Amit Pradhan
    ( Managing Director of New Business Times Co)

    E-mail / ईमेल
    info@hindustanbreakingnews.com

    Web Address / वेब पता
    www.hindustanbreakingnews.com

    Contact us: +91 7818070779

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.