नैनीताल। देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज नैनीताल स्थित बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी और बेटा भी मौजूद रहे। बाबा के धाम पहुंचने के बाद उपराष्ट्रपति ने बाबा नीब करौरी महाराज की तपस्या स्थली पर बैठकर पूजा अर्चना की। इस दौरान मंदिर समिति के लोगों ने बाबा के जीवन के बारे में उपराष्ट्रपति को बताया। साथ ही उनके द्वारा किए गए चमत्कारों और विगत वर्षों में हुए क्षेत्र में विकास और बाबा के प्रति आस्था की जानकारी दी। इस दौरान उपराष्ट्रपति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि में बाबा के दर्शन करके अभिभूत हैं। ऐसे स्थानों पर दिल, दिमाग और आत्मा को शांति मिलती है। ऐसे स्थान पर आकर व्यक्ति का अपनी आत्मा से परिचय होता है। दिल, दिमाग और आत्मा में समीकरण बनने के बाद व्यक्ति खुद की पहचान कर पाता है।
नीब करौरी बाबा के दर्शन कर हुए अभिभूत : उपराष्ट्रपति
Previous Articleभारतीय संस्कृति हर समस्या का जवाब : उपराष्ट्रपति
Next Article यात्रियों के लिए देवदूत बन रहे ड्यूटी में तैनात जवान
Related Posts
Add A Comment

