Close Menu
Hindustan Breaking NewsHindustan Breaking News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 25
    Hindustan Breaking NewsHindustan Breaking News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • जिले
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अन्य राज्यों से
      • उत्तर प्रदेश
      • गुजरात
      • छत्तीसगढ़
      • जम्मू और कश्मीर
      • दिल्ली
      • पंजाब
      • पश्चिम बंगाल
      • बिहार
      • मध्य प्रदेश
      • महाराष्ट्र
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • अन्य
      • शिक्षा-करियर
      • महिला जगत
      • विचार-लेख
    • संपर्क सूत्र
    Hindustan Breaking NewsHindustan Breaking News
    Home » उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का निधन

    उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का निधन

    [ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]By [ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]3 May 2024

    धामी के लिए छोड़ी थी चंपावत सीट

    देहरादून। शुक्रवार को चंपावत से पूर्व विधायक और सरकार में वन विकास निगम के अध्यक्ष भाजपा नेता कैलाश गहतोड़ी का लंबी बीमारी के बाद मैक्स अस्पताल में निधन हो गया है। गहतोड़ी के निधन से जहां पूरे भाजपा परिवार में शोक की लहर है, तो वहीं मुख्यमंत्री ने भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है।
    चंपावत विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री धामी के लिए अपनी विधायकी छोड़ने वाले भाजपा नेता कैलाश गहतोड़ी का शुक्रवार सुबह देहरादून के मैक्स अस्पताल में निधन हो गया है। आपको बता दें कि भाजपा नेता कैलाश गहतोड़ी 2022 विधानसभा चुनाव में चंपावत से बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीत कर आए थे। पार्टी द्वारा खटीमा से चुनाव हारने के बाद भी पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री चुने जाने पर चंपावत से कैलाश गहतोड़ी ने उनके लिए सीट छोड़ी थी।
    मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत से उपचुनाव लड़ा था। कैलाश गहतोड़ी को उनके सीट छोड़ने का इनाम भी सरकार की तरफ से मिला था। उन्हें वन विकास निगम के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप गई थी। कैलाश गहतोड़ी बेहद मृदुल भाषी और सुलझे हुए नेता थे। वह पार्टी में बहुत अच्छी छवि रखने वाले नेता थे।

    सीएम धामी ने जताया शोक
    देहरादून। कैलाश गहतोड़ी के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा है कि वन विकास निगम के अध्यक्ष, पूर्व विधायक, प्रिय मित्र और बड़े भाई कैलाश गहतोड़ी जी के निधन का पीड़ादायक समाचार सुन स्तब्ध हूं। कैलाश जी का जाना संगठन, प्रदेश के साथ-साथ मेरे लिए भी व्यक्तिगत क्षति है। इस असीम कष्ट को शब्दों में बयान नहीं कर पा रहा हूं। आपने अपना पूरा जीवन जनसेवा में खपा दिया। आप एक आदर्श जनप्रतिनिधि के रूप में सदैव याद किए जाएंगे। एक विधायक के रूप में चम्पावत क्षेत्र के विकास के प्रति आपका समर्पण हमारे लिए प्रेरणास्रोत है। राजनीति और जनसेवा के क्षेत्र में आपसे मिला सानिध्य इतना आत्मीय और हृदय के निकट था कि आज विश्वास करना अत्यंत कठिन है कि आप हमारे बीच नहीं हैं। एक अच्छे मित्र और बड़े भाई के रूप में आप सदैव याद आएंगे। चम्पावत के विकास को लेकर जो आपके संकल्प थे, उन्हें पूर्ण करने की दिशा में हम समर्पित होकर कार्य करेंगे। ईश्वर से पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह अपार कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूं।

    भाजपा अध्यक्ष, मंत्रियों, सांसदों व विधायकों ने जताया दुःख
    देहरादून। इसके साथ ही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट, अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अजय टम्टा के साथ ही कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने भी कैलाश गहतोड़ी के निधन पर शोक जताया है। सभी ने गहतोड़ी के परिवार को ये दुख सहने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की।

    दिवंगत  गहतोड़ी का पार्थिव शरीर लाया गया काशीपुर, दोपहर बाद अंतिम संस्कार में पहुंचेंगे सीएम धामी
    काशीपुर। उत्तराखंड के वन विकास निगम के अध्यक्ष और चंपावत के पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया था। देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल से उनका पार्थिव शरीर काशीपुर उनके आवास पर लाया गया है। इस दौरान काफी संख्या में जनप्रतिनिधियों तथा स्थानीय लोगों का हुजूम उनके अंतिम दर्शन पाने के लिए उनके आवास पर उमड़ पड़ा।
    आपको बताते चलें कि उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का शुक्रवार सुबह देहरादून में निधन हो गया था। गहतोड़ी लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। कैलाश गहतोड़ी वर्ष 2017 और 2022 में चंपावत से विधानसभा चुनाव जीते थे। इसके बाद 2022 में ही उन्होंने सीएम धामी के लिए अपनी सीट से इस्तीफा दिया था। कैलाश गहतोड़ी काशीपुर क्षेत्र का भी अपेक्षित विकास करना चाहते थे। उनके आकस्मिक निधन से काशीपुर में भी शोक की लहर दौड़ गई। सुबह से ही उनके काशीपुर में गिरीताल रोड स्थित आवास पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था। वहीं थोड़ी देर पहले उनका पार्थिव शरीर देहरादून से एंबुलेंस के जरिए उनके काशीपुर स्थित आवास पर लाया गया है। सूत्रों के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार  दोपहर बाद किया जाएगा। उनके अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी स्वयं काशीपुर पहुंचकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

    Post Views: 162
    Previous Articleगंगा में डूबे दो पर्यटकांे का शव पांच दिन बाद बरामद
    Next Article दिल्ली में भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह के पक्ष में धामी ने किया रोड शो
    [ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड: देहरादून जिले में अचानक बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट

    7 October 2026

    मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में मंगलवार को 12 साल बाद शरदोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ, सांस्कृतिक टीमों ने लिया भाग

    6 October 2026

    उत्तराखंड: शेरपुर में अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण का मामला उठा, किसान यूनियन प्रतिनिधिमंडल ने MDDA संयुक्त सचिव से की मुलाकात

    6 October 2026

    भाजपा: भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार दिनेश आर्य मंगलवार को विधानसभा में विधिवत नामांकन पत्र करेंगे दाखिल

    6 October 2026

    संत रविदास जयंती: उत्तराखंड में भाजपा निकालेगी समरसता संकल्प यात्रा, विभिन्न राज्यों से होते हुए उत्तराखंड पहुंचेगी

    6 October 2026

    चमोली: भू-धंसाव से प्रभावित ज्योतिर्मठ नगर में असुरक्षित घोषित 21 सरकारी भवनों को जल्द किया ध्वस्त जाएगा

    6 October 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    मौसम अपडेट
    लाइव क्रिकेट स्कोर

    Economy News

    उत्तराखंड: देहरादून जिले में अचानक बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट

    By [ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]7 October 2026

    देहरादून: उत्तराखंड में अब मौसम ने करवट बदली है। दोपहर तक धूप के बाद देहरादून…

    मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में मंगलवार को 12 साल बाद शरदोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ, सांस्कृतिक टीमों ने लिया भाग

    6 October 2026

    मुंबई एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट करने की योजना

    6 October 2026
    Latest News
    • उत्तराखंड: देहरादून जिले में अचानक बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट
    • मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में मंगलवार को 12 साल बाद शरदोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ, सांस्कृतिक टीमों ने लिया भाग
    • मुंबई एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट करने की योजना
    • उत्तराखंड: शेरपुर में अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण का मामला उठा, किसान यूनियन प्रतिनिधिमंडल ने MDDA संयुक्त सचिव से की मुलाकात
    • भाजपा: भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार दिनेश आर्य मंगलवार को विधानसभा में विधिवत नामांकन पत्र करेंगे दाखिल
    Popular News
    • प्रदेश के सभी शिक्षकों का परीक्षा पे चर्चा पोर्टल पर पंजीकरण हुआ अनिवार्य ([ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]) (193,955)
    • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में बिना तैयारी के पहुंचे अधिकारियों को जमकर लगाई फटकार ([ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]) (124,054)
    • Uttrakhand : जीएमवीएन गंगा रिजॉर्ट में आयोजित सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के अंतिम दिन राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) हुए शामिल ([ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]) (98,870)
    • मलारी हाईवे पर भापकुंड के पास पहाड़ी से आए भारी मलबे के कारण बंद ([ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]) (89,427)
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर प्रदेशभर में की ताबड़तोड़ कार्रवाई ([ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]) (89,211)
    CONTACT US

    Office: Raipur Dehradun Uttrakhand -248001

    Chief Editor / मुख्य संपादक
    Amit Pradhan
    ( Managing Director of New Business Times Co)

    E-mail / ईमेल
    info@hindustanbreakingnews.com

    Web Address / वेब पता
    www.hindustanbreakingnews.com

    Contact us: +91 7818070779

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.