Close Menu
Hindustan Breaking NewsHindustan Breaking News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 16
    Hindustan Breaking NewsHindustan Breaking News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • जिले
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अन्य राज्यों से
      • उत्तर प्रदेश
      • गुजरात
      • छत्तीसगढ़
      • जम्मू और कश्मीर
      • दिल्ली
      • पंजाब
      • पश्चिम बंगाल
      • बिहार
      • मध्य प्रदेश
      • महाराष्ट्र
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • अन्य
      • शिक्षा-करियर
      • महिला जगत
      • विचार-लेख
    • संपर्क सूत्र
    Hindustan Breaking NewsHindustan Breaking News
    Home » भाजपा को पार्टी के हर कार्यकर्ता के बलिदान ने किया खड़ा : धामी

    भाजपा को पार्टी के हर कार्यकर्ता के बलिदान ने किया खड़ा : धामी

    [ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]By [ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]6 April 2024

    भाजपा ने पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

    लोकसभा चुनाव के लिए माइक्रो डोनेशन की अपील

    प्रदेश भर में आयोजित किए गए कई कार्यक्रम

    देहरादून। राष्ट्र सर्वाेपरि के पथ पर चलते हुए भाजपा ने शनिवार को अपना स्थापना दिवस प्रदेश भर में धूमधाम से मनाया। मुख्यमंत्री धामी एवं प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा, आप सभी के सामर्थ्य पर मोदी जी ने 400 पार का लक्ष्य तय किया है ।बालवीर रोड स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में स्थापना दिवस का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा ध्वजारोहण कर सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने राज्य में पार्टी के मुख्य पत्र देवकमल पत्रिका के विशेषांक का विमोचन करते हुए इस अवसर पर मौजूद सभी लोगों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। मीडिया से मुखातिब होते हुए हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा, आज हम सब पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए बेहद खुशी एवं उत्साह का दिन है। साथ ही उन तमाम कार्यकर्ताओं को नमन और श्रद्धासुमन अर्पित किया जिनकी मेहनत और त्याग से भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। और सबसे महत्वपूर्ण है कि यह स्थापना दिवस ऐसे समय आया है जब देश में लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व मनाया जा रहा है। हम भी संकल्प लेते हैं कि इस बार के चुनाव में तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमंत्री के लिए राज्य की पांचो सीटों को हम प्रचंड बहुमत से जीतेंगे। बूथ टोली, पन्ना प्रमुख, शक्तिकेंद्र पर मुस्तैद कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों के प्रयासों से इस बार की जीत 2014 और 2019 से कई बड़ी होने जा रही है।
    पीएम के आगामी दौरे को लेकर पूछे सवाल का जवाब देते हुए सीएम ने कहा, मोदी जी का आना हमेशा कार्यकर्ताओं के साथ देवभूमिवासियों में भी नई ऊर्जा का सृजन करता है । उनका हमेशा उत्तराखंड के प्रति खास लगाव रहता है यही वजह है कि केंद्र की योजनाओं से प्रदेश तेज गति से विकास पथ पर दौड़ रहा है।
    प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार ने अपने संबोधन में कहा हम देश के लिए सर्वस्व बलिदान और समर्पण का भाव पैदा करने वाली पार्टी के रूप में काम कर रहे हैं हम जब पार्टी के विचार को समाज में आगे बढ़ते हैं तो कहीं ना कहीं वह भारत का विचार ही होता है । राष्ट्र निर्माण एवं जनजागरण कि हमारी अनवरत यात्रा का ही परिणाम है कि आज प्रत्येक बूथ पर योग्य कार्यकर्ताओं की टोली हम खड़ा करने में सफल हुए हैं। कार्यक्रम को संचालन करते वाले प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने जानकारी दी कि स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश में पार्टी के सभी कार्यालय में ध्वजारोहण एवं कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाकर पार्टी की 44 साल की यात्रा को जनता के साथ साझा करने का प्रयास किया है ।
    इस दौरान पार्टी मुख्यालय में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश कार्यालय सचिव कौस्तुभानंद जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, दायित्वधारी डॉक्टर देवेंद्र भसीन, मधु भट्ट, विनोद उनियाल, डॉ आदित्य कुमार राजकुमार पुरोहित, मूरत राम शर्मा रामसुंदर नौटियाल, अनिल गोयल, सिद्धार्थ अग्रवाल, रमेश चौहान समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    कार्यकर्ताओं के दम पर मोदी जी ने 400 ,पार का लक्ष्य दिया……..
    देहरादून। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा, आज हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी हैं । साथ ही सबसे लोकप्रिय नेता एवं कर्मठ कार्यकर्ता हमारे पास हैं । मोदी जी ने 40 पर का जो लक्ष्य हमें दिया है वह आप जैसे सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं के सामर्थ्य के दम पर दिया है । आज बड़ी संख्या में विभिन्न पार्टियों एवं सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोग पार्टी ज्वाइन कर रहे हैं क्योंकि देश भर में हो रहे विकास एवं जन कल्याण के कामों का उन पर प्रभाव है। उन्होंने कहा हम जब स्थापना दिवस मनाते हैं तो हमारी कोशिश होनी चाहिए कि हम पार्टी के इतिहास विचार और सिद्धांतों को आने वाली पीढ़ी के मध्य लेकर जाएं ।

    सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए नमो ऐप पर माइक्रो डोनेशन करें….,…
    देहरादून। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी लोगों से नमो ऐप पर जारी माइक्रोडोनेशन अभियान को और तेजी से चलने का आह्वान किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव एवं अन्य सांगठनिक गतिविधियों के बेहतर संचालन के लिए सभी कार्यकर्ता का इसमें सहयोग अपेक्षित है। फंड जुटाना भी एक पक्ष हो सकता है, लेकिन हमारा लक्ष्य है प्रत्येक कार्यकर्ता की संगठन में अपनी सहभागिता को सुनिश्चित करना। लिहाजा पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता न्यूनतम ₹5 का डोनेशन नमो ऐप के माध्यम से करते हुए, पार्टी के मिशन को आगे बढ़ाना है ।

    एकमात्र पार्टी, जो राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत के साथ आगे बढ़ी,……..
    देहरादून। प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति एवं राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल ने कार्यकर्ताओं के सम्मुख विस्तार से पार्टी के इतिहास एवं उपलब्धियों की चर्चा की। उन्होंने कहा हम एकमात्र पार्टी हैं जो राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत के साथ आगे बढ़ रही है । जब जब देश पर संकट आया हमने अपने नुकसान की चिंता नहीं करते हुए राष्ट्र सुरक्षा में आगे आने का काम किया। आपातकाल के संघर्षों का जिक्र करते उन्होंने कहा हमने देशहित में जनसंघ पार्टी की अलग पहचान को त्याग सबसे अधिक सांसद होने के बाद भी मंत्री पदों को लेकर तत्कालीन सरकार में कभी मोह नहीं किया ।वह दौर भी हमने देखा,जब 6 अप्रैल 1986 को देश के पश्चिमी किनारे से पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई ने अंधेरा छटने ,सूरज निकलने और कमल खिलने का भरोसा हमें दिया। इसके बाद दो सांसदों के साथ शुरू हुआ हमारा सफर करोड़ों कार्यकर्ताओं के सामर्थ्य और पार्टी के वैचारिक एवं सैद्धांतिक पक्षों के दम पर आज 303 तक जा पहुंचा है । जिसे हमें इन चुनाव में 370 के पार ले जाना है।

    दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है भाजपाः अग्रवाल
    ऋषिकेश। भारतीय जनता पार्टी के 45वें वर्ष में प्रवेश करने पर पार्टी कार्यालय में ध्वज फहराया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कमल का फूल देकर कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर नगरभर में मोटरसाइकिल रैली भी निकाली गई।
    रेलवे रोड स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी आज 44वां स्‍थापना दिवस मना रही है। भारतीय जनता पार्टी की स्थापना आज ही के दिन वर्ष 1980 में हुई थी। इससे पहले यह भारतीय जन संघ के नाम से जाना जाता था, जिसकी स्‍थापना साल 1951 में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने की थी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा, मण्डल अध्यक्ष सुमित पंवार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कविता शाह, सरदार सतीश सिंह, कृष्ण कुमार सिंघल, चेतन शर्मा, बृजेश शर्मा, दिनेश सती, दीपक धमीजा, सन्दीप गुप्ता, जितेंद्र अग्रवाल, माधवी गुप्ता, शिव कुमार गौतम, दीपक बिष्ट , वीरेंद्र रमोला, विजेंद्र मोंगा, चंदू यादव, संजय शास्त्री, अनिता ,नीलम चमोली, पुष्पा धयानी, पवन शर्मा, नितिन सकसेना, हरीश तिवाड़ी, राजेश दिवाकर, अभिनब पाल, प्रदीप कोहली, जयंत शर्मा, निवेदिता सरकार, आशा शुक्ला, अनिता तिवाड़ी, पुनिता भंडारी, रजनी अग्रवाल, जय प्रकाश ठेकेदार आदि सेकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    भाजपा के स्थानापना दिवस पर वरिष्ठ भापजपाई सम्मानित
    अल्मोड़ा। भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पार्टी का 45वां स्थापना दिवस मनाया। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने पार्टी के वरिष्ठ नेता रणजीत सिंह भंडारी एवं नरेंद्र लाल वर्मा (भैय्या लाल वर्मा) को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इससे पहले पातालदेवी स्थित पार्टी कार्यालय में झंडा फहराया।
    इस मौके पर लोकसभा के प्रभारी सुरेश भट्ट, विधानसभा संयोजक कैलाश शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश वर्मा, रणजीत भंडारी, पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, अरविंद बिष्ट, रवि रौतेला, राजीव गुरुरानी, लता बोरा, विधानसभा विस्तारक सुरेश काण्डपाल, गिरीश खोलिया, विधानसभा प्रभारी देवेन्द्र नयाल, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, प्रकाश भट्ट, राजेंद्र बिष्ट, मीना भैसोडा़, निर्मला जोशी, लीला बोरा, जगत तिवारी, देवाशीष नेगी, अजय वर्मा, दर्शन रावत, राजा खान, विनीत बिष्ट, जगत भटृ, चन्दन लाल टम्टा, लता पान्डे, भावना तिवारी, गंगा पाण्डे आदि कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

    Post Views: 184
    Previous Articleउपराष्ट्रपति पहुंचे देहरादून, राज्यपाल ने किया स्वागत
    Next Article चीला शक्ति नहर में व्यक्ति के कूदने की आशंका,तलाश जारी
    [ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड: देहरादून जिले में अचानक बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट

    7 October 2026

    मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में मंगलवार को 12 साल बाद शरदोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ, सांस्कृतिक टीमों ने लिया भाग

    6 October 2026

    उत्तराखंड: शेरपुर में अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण का मामला उठा, किसान यूनियन प्रतिनिधिमंडल ने MDDA संयुक्त सचिव से की मुलाकात

    6 October 2026

    भाजपा: भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार दिनेश आर्य मंगलवार को विधानसभा में विधिवत नामांकन पत्र करेंगे दाखिल

    6 October 2026

    संत रविदास जयंती: उत्तराखंड में भाजपा निकालेगी समरसता संकल्प यात्रा, विभिन्न राज्यों से होते हुए उत्तराखंड पहुंचेगी

    6 October 2026

    चमोली: भू-धंसाव से प्रभावित ज्योतिर्मठ नगर में असुरक्षित घोषित 21 सरकारी भवनों को जल्द किया ध्वस्त जाएगा

    6 October 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    मौसम अपडेट
    लाइव क्रिकेट स्कोर

    Economy News

    उत्तराखंड: देहरादून जिले में अचानक बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट

    By [ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]7 October 2026

    देहरादून: उत्तराखंड में अब मौसम ने करवट बदली है। दोपहर तक धूप के बाद देहरादून…

    मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में मंगलवार को 12 साल बाद शरदोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ, सांस्कृतिक टीमों ने लिया भाग

    6 October 2026

    मुंबई एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट करने की योजना

    6 October 2026
    Latest News
    • उत्तराखंड: देहरादून जिले में अचानक बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट
    • मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में मंगलवार को 12 साल बाद शरदोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ, सांस्कृतिक टीमों ने लिया भाग
    • मुंबई एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट करने की योजना
    • उत्तराखंड: शेरपुर में अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण का मामला उठा, किसान यूनियन प्रतिनिधिमंडल ने MDDA संयुक्त सचिव से की मुलाकात
    • भाजपा: भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार दिनेश आर्य मंगलवार को विधानसभा में विधिवत नामांकन पत्र करेंगे दाखिल
    Popular News
    • प्रदेश के सभी शिक्षकों का परीक्षा पे चर्चा पोर्टल पर पंजीकरण हुआ अनिवार्य ([ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]) (193,948)
    • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में बिना तैयारी के पहुंचे अधिकारियों को जमकर लगाई फटकार ([ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]) (124,046)
    • Uttrakhand : जीएमवीएन गंगा रिजॉर्ट में आयोजित सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के अंतिम दिन राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) हुए शामिल ([ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]) (98,863)
    • मलारी हाईवे पर भापकुंड के पास पहाड़ी से आए भारी मलबे के कारण बंद ([ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]) (89,419)
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर प्रदेशभर में की ताबड़तोड़ कार्रवाई ([ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]) (89,202)
    CONTACT US

    Office: Raipur Dehradun Uttrakhand -248001

    Chief Editor / मुख्य संपादक
    Amit Pradhan
    ( Managing Director of New Business Times Co)

    E-mail / ईमेल
    info@hindustanbreakingnews.com

    Web Address / वेब पता
    www.hindustanbreakingnews.com

    Contact us: +91 7818070779

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.