टिहरी। जिले के कीर्तिनगर विकासखंड में बाघ का आतंक बरकरार है। जिससे लोग दहशत के साए में जीने को मजबूर है। ताजा घटनाक्रम में के मलेथा गांव में विधायक आवास के समीप एक घर में बाघ घुस गया। जिसके बाद पूरे क्षेत्र अफरा-तफरी मच गई। लोगों के शोर मचाने पर बाघ खेतों की ओर भागता नजर आ रहा है। सूचना पाकर मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची और बाघ को पकड़ने के लिए सर्च अभियान शुरू किया गया है। बाघ ने तीन वन कर्मियों पर भी हमला किया है। बाघ की तलाश जारी है। मामला देवप्रयाग विधायक के मलेथा स्थित आवास के पास का बताया जा रहा है। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान विधायक विनोद कंडारी भी मौके पर मौजूद रहे। विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि उन्होंने डीएम, डीएफओ और रेंजर को तुरंत मारने के आदेश दिया है। जब तक बाघ नहीं मरेगा तब तक वह मौके पर ही रहेंगे।
आतंक : एक घर में घुसा बाघ, मौके पर गए तीन वन कर्मी हमले से घायल
Previous Articleश्रीनगर में एक साथ 5 महिलाओं पर हमले के बाद खौफजदा ग्रामीण
Related Posts
Add A Comment

