Close Menu
Hindustan Breaking NewsHindustan Breaking News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 18
    Hindustan Breaking NewsHindustan Breaking News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • जिले
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अन्य राज्यों से
      • उत्तर प्रदेश
      • गुजरात
      • छत्तीसगढ़
      • जम्मू और कश्मीर
      • दिल्ली
      • पंजाब
      • पश्चिम बंगाल
      • बिहार
      • मध्य प्रदेश
      • महाराष्ट्र
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • अन्य
      • शिक्षा-करियर
      • महिला जगत
      • विचार-लेख
    • संपर्क सूत्र
    Hindustan Breaking NewsHindustan Breaking News
    Home » उत्तराखण्ड में मतदाताओं की संख्या 82.50 लाख पहुंची

    उत्तराखण्ड में मतदाताओं की संख्या 82.50 लाख पहुंची

    [ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]By [ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]22 January 2024
    Hindustan Breaking News

    लोकसभा के आम चुनाव से पहले वोटर लिस्ट का हुआ अंतिम प्रकाशन

    देहरादून। लोकसभा चुनाव 2024 में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। राजनीतिक पार्टियों के साथ निर्वाचन आयोग भी अपनी तैयारियों में जुटा हुआ है, ताकि समय से चुनाव कराए जा सकें। इसी क्रम में सोमवार को उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन कार्यालय में निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया गया। आज जारी की गई निर्वाचक नामावली के अनुसार प्रदेश में कुल 82,43,423 मतदाता हैं। इनमें से 42,70,597 पुरुष और 39,72,540 महिलाएं हैं। इसके साथ ही 286 ट्रांसजेंडर वोटर भी हैं। वहीं प्रदेश में 93,357 सर्विस मतदाता हैं, जिसमें 90,763 पुरुष और 2594 महिलाएं शामिल हैं।
    मुख्य निर्वाचन कार्यालय की ओर से 27 अक्टूबर 2023 को ड्राफ्ट निर्वाचक नामावली जारी की गई थी, जिसके बाद से ही सीईओ की ओर से कार्यक्रम जारी कर ड्राफ्ट निर्वाचक नामावली की तमाम त्रुटियों को ठीक करते हुए तमाम नए मतदाताओं का नाम जोड़ा गया और तमाम मतदाताओं का नाम कटा गया है।
    तय कार्यक्रम के तहत 22 जनवरी को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। 27 अक्टूबर 2023 के बाद 2,57,933 मतदाताओं का नाम जोड़ा गया है, साथ ही 1,58,011 नाम मतदाता सूची से काटे गये हैं। मुख्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, 13,100 लोगों की मृत्यु, 118,073 लोगों के कहीं और शिफ्ट होने के साथ ही 26,838 लोगों का नाम दो बार होने के चलते इन लोगों का नाम मतदाता सूची से हटाया गया है।
    लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तराखंड राज्य में 11,729 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जहां मतदाता मतदान करेंगे। इन सभी पोलिंग बूथ में 3461 पोलिंग बूथ शहरी क्षेत्रों और 8268 पोलिंग बूथ ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए हैं। प्रदेश में 100 और 100 साल से अधिक उम्र के कुल 1411 मतदाता हैं, जिसमें 558 पुरुष और 853 महिला मतदाता शामिल हैं।
    इसके साथ ही दिव्यांग मतदाताओं की कुल संख्या 69,974 है, जिसमें 44,766 पुरुष, 25,206 महिला और 2 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। पिछले तीन महीने में 257,933 मतदाताओं का नाम मतदाता सूची ने जोड़ा गया है, जबकि 158,011 लोगों का नाम कई कारणों से मतदाता सूची से काटा गया है।

    उत्तराखण्ड में उम्र के हिसाब मतदाताओं की स्थिति

    • 18 से 19 साल के कुल 129,062 मतदाता हैं, जिसमें 70,565 पुरुष, 58,485 महिला और 12 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।
    • 20 से 29 साल के कुल 1,659,290 मतदाता हैं, जिसमें 894,973 पुरुष, 764,239 महिला और 78 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।
    • 30 से 39 साल के कुल 2,244,926 मतदाता हैं, जिसमें 1,197,822 पुरुष, 1,047,025 महिला और 79 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।
    • 40 से 49 साल के कुल 1,704,523 मतदाता हैं, जिसमें 877,244 पुरुष, 827,229 महिला और 50 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।
    • 50 से 59 साल के कुल 1,186,686 मतदाता हैं, जिसमें 600,311 पुरुष, 586,336 महिला और 39 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।
    • 60 से 69 साल के कुल 750,563 मतदाता हैं, जिसमें 369,784 पुरुष, 380,760 महिला और 19 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।
    • 70 से 79 साल के कुल 414,114 मतदाता हैं, जिसमें 193,527 पुरुष, 220,580 महिला और 7 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।
    • 80 से अधिक उम्र के कुल 154,259 मतदाता हैं, जिसमें 66,371 पुरुष, 87,886 महिला और 2 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल है।

    प्रदेश में कुल 8243,423 मतदाता हैं, जिसमें 4,270,597 पुरुष मतदाता, 3,972,540 महिला मतदाता और 286 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।

    Post Views: 165
    Previous Articleराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में गूंजी उत्तराखंडी हुड़के की थाप
    Next Article गैरसैंण में है पौराणिक रामनाली मंदिर, यहां माता सीता ने बुझाई थी पानी की प्यास
    [ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड: देहरादून जिले में अचानक बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट

    7 October 2026

    मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में मंगलवार को 12 साल बाद शरदोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ, सांस्कृतिक टीमों ने लिया भाग

    6 October 2026

    उत्तराखंड: शेरपुर में अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण का मामला उठा, किसान यूनियन प्रतिनिधिमंडल ने MDDA संयुक्त सचिव से की मुलाकात

    6 October 2026

    भाजपा: भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार दिनेश आर्य मंगलवार को विधानसभा में विधिवत नामांकन पत्र करेंगे दाखिल

    6 October 2026

    संत रविदास जयंती: उत्तराखंड में भाजपा निकालेगी समरसता संकल्प यात्रा, विभिन्न राज्यों से होते हुए उत्तराखंड पहुंचेगी

    6 October 2026

    चमोली: भू-धंसाव से प्रभावित ज्योतिर्मठ नगर में असुरक्षित घोषित 21 सरकारी भवनों को जल्द किया ध्वस्त जाएगा

    6 October 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    मौसम अपडेट
    लाइव क्रिकेट स्कोर

    Economy News

    उत्तराखंड: देहरादून जिले में अचानक बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट

    By [ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]7 October 2026

    देहरादून: उत्तराखंड में अब मौसम ने करवट बदली है। दोपहर तक धूप के बाद देहरादून…

    मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में मंगलवार को 12 साल बाद शरदोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ, सांस्कृतिक टीमों ने लिया भाग

    6 October 2026

    मुंबई एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट करने की योजना

    6 October 2026
    Latest News
    • उत्तराखंड: देहरादून जिले में अचानक बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट
    • मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में मंगलवार को 12 साल बाद शरदोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ, सांस्कृतिक टीमों ने लिया भाग
    • मुंबई एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट करने की योजना
    • उत्तराखंड: शेरपुर में अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण का मामला उठा, किसान यूनियन प्रतिनिधिमंडल ने MDDA संयुक्त सचिव से की मुलाकात
    • भाजपा: भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार दिनेश आर्य मंगलवार को विधानसभा में विधिवत नामांकन पत्र करेंगे दाखिल
    Popular News
    • प्रदेश के सभी शिक्षकों का परीक्षा पे चर्चा पोर्टल पर पंजीकरण हुआ अनिवार्य ([ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]) (193,950)
    • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में बिना तैयारी के पहुंचे अधिकारियों को जमकर लगाई फटकार ([ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]) (124,050)
    • Uttrakhand : जीएमवीएन गंगा रिजॉर्ट में आयोजित सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के अंतिम दिन राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) हुए शामिल ([ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]) (98,865)
    • मलारी हाईवे पर भापकुंड के पास पहाड़ी से आए भारी मलबे के कारण बंद ([ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]) (89,422)
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर प्रदेशभर में की ताबड़तोड़ कार्रवाई ([ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]) (89,205)
    CONTACT US

    Office: Raipur Dehradun Uttrakhand -248001

    Chief Editor / मुख्य संपादक
    Amit Pradhan
    ( Managing Director of New Business Times Co)

    E-mail / ईमेल
    info@hindustanbreakingnews.com

    Web Address / वेब पता
    www.hindustanbreakingnews.com

    Contact us: +91 7818070779

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.