हरिद्वार। पर्व के चलते हरिद्वार में उमड़ी भीड़ से वाहनों का रेला लगा रहा। शहर की गलियां और कूंचे तक जाम की चपेट में आ गए। सबसे अधिक परेशानी नजीबाबाद हाईवे और चंडीघाट चैक से देहरादून मार्ग पर हुई। वाहनों की लंबी कतार के चलते अधिकांश लोग परेशान दिखे। वाहन पूरे दिन रेंग-रेंगकर चलते रहे। चंडीघाट से होकर नजीबाबाद या उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों को जाने वाले वाहनों को निकालने में पूरे दिन पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, चंडी देवी दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं के वाहनों की मार्ग पर भरमार लगी रही।
हरिद्वार में उमड़ी भीड़ से वाहनों का रेला लगा
Previous Articleउत्तराखंड में बच्चों में बढ़ रही निमोनिया की शिकायतें
Next Article कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों ने लगाई आस्था की डुबकी
Related Posts
Add A Comment

