Close Menu
Hindustan Breaking NewsHindustan Breaking News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 16
    Hindustan Breaking NewsHindustan Breaking News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • जिले
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अन्य राज्यों से
      • उत्तर प्रदेश
      • गुजरात
      • छत्तीसगढ़
      • जम्मू और कश्मीर
      • दिल्ली
      • पंजाब
      • पश्चिम बंगाल
      • बिहार
      • मध्य प्रदेश
      • महाराष्ट्र
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • अन्य
      • शिक्षा-करियर
      • महिला जगत
      • विचार-लेख
    • संपर्क सूत्र
    Hindustan Breaking NewsHindustan Breaking News
    Home » प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव व सीएस ने किया निरीक्षण

    प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव व सीएस ने किया निरीक्षण

    [ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]By [ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]27 November 2023
    Hindustan Breaking News

    ग्राफिकल प्रस्तुतीकरण एवं मैपिंग के माध्यम से टनल की भौगोलिक स्थिति को समझा

    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रमुख सचिव डॉ.पीके मिश्रा एवं सचिव, गृह मंत्रालय, भारत सरकार अजय भल्ला ने सोमवार को सिलक्यारा, उत्तरकाशी में टनल रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्राफिकल प्रस्तुतीकरण एवं मैपिंग के माध्यम से टनल की भौगोलिक स्थिति को समझा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रमुख सचिव डॉ. पी.के. मिश्रा ने टनल के अंदर चल रहे रेस्क्यू कार्य की बारीकियों को समझा। उन्होंने अधिकारियों के साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे श्रमिकों, इंजीनियरों से भी जानकारी ली। उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे सभी श्रमिकों का हौसला भी बढ़ाया।

    प्रमुख सचिव डॉ.पी.के. मिश्रा ने ऑगर मशीन की ब्लेड एवं सॉफ्ट को काटने की प्रक्रिया में जुटे श्रमिकों टिंकू दुबे, अमित, शशिकांत, झारू राम, राधे रमण दुबे, ओम प्रकाश, एन.डी अहमद से बात कर उनका कुशलक्षेम जानते हुए उनके काम की सराहना की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अंदर फंसे श्रमिकों के साथ राहत बचाव कार्य में जुटे सभी लोगों की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जाए। प्रमुख सचिव डॉ.पीके मिश्रा ने सुरंग के अंदर फँसे श्रमिकों के लिए भेजी जा रही भोजन सामग्री के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहां श्रमिकों को भेजे जा रहे हैं भोजन की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।
    प्रमुख सचिव डॉ.पीके मिश्रा ने टनल में एसडीआरएफ द्वारा स्थापित ऑडियो कम्युनिकेशन सेटअप एवं बीएसएनएल द्वारा स्थापित टेलिफोनिक कम्युनिकेशन सिस्टम के माध्यम से अंदर फंसे श्रमिकों में से गब्बर सिंह एवं अन्य लोगों से वार्ता कर उनका हाल चाल जाना। उन्होंने वार्ता के दौरान श्रमिकों से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की बात कही। उन्होंने श्रमिकों से खाने, पीने, बिजली, पानी की आपूर्ति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा रेस्क्यू ऑपरेशन हेतु सभी लोग मेहनत कर रहे हैं। कई मोर्चों पर कार्य चल रहा है। सभी को जल्द से जल्द निकाले जाने की कोशिश जारी है।प्रमुख सचिव डॉ.पीके मिश्रा ने टनल में फंसे श्रमिकों के परिजनों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा श्रमिकों को जल्द ही बाहर निकाल लिया जाएगा। परिजनों के साथ ही पूरा देश उनके शीघ्र और सुरक्षित निकाले जाने की दुआ कर रहा है। उन्होंने कहा पूरे देश की दुआएं अंदर फंसे श्रमिकों के साथ है। परिजनों को हौसला बनाए रखना होगा। सरकार हर स्थिति पर श्रमिकों के परिजनों के साथ खड़ी है।

    इस दौरान प्रधानमंत्री के पूर्व सलाहकार और उत्तराखंड सरकार के विशेष कार्याधिकारी भास्कर खुल्बे, मुख्य सचिव डॉ. एस.एस संधु, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (भारत सरकार) के सचिव अनुराग जैन, एमडी एनएचआईडीसीएल महमूद अहमद, सचिव डॉ. नीरज खैरवाल, पीएमओ उप सचिव मंगेश घिल्डियाल, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

    Post Views: 140
    Previous Articleपहाड़ की चोटी से नीचे तेजी से हो रही वर्टीकल ड्रिलिंग
    Next Article ऋषिकेश के टायर गोदाम में लगी भीषण आग
    [ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड: देहरादून जिले में अचानक बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट

    7 October 2026

    मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में मंगलवार को 12 साल बाद शरदोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ, सांस्कृतिक टीमों ने लिया भाग

    6 October 2026

    उत्तराखंड: शेरपुर में अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण का मामला उठा, किसान यूनियन प्रतिनिधिमंडल ने MDDA संयुक्त सचिव से की मुलाकात

    6 October 2026

    भाजपा: भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार दिनेश आर्य मंगलवार को विधानसभा में विधिवत नामांकन पत्र करेंगे दाखिल

    6 October 2026

    संत रविदास जयंती: उत्तराखंड में भाजपा निकालेगी समरसता संकल्प यात्रा, विभिन्न राज्यों से होते हुए उत्तराखंड पहुंचेगी

    6 October 2026

    चमोली: भू-धंसाव से प्रभावित ज्योतिर्मठ नगर में असुरक्षित घोषित 21 सरकारी भवनों को जल्द किया ध्वस्त जाएगा

    6 October 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    मौसम अपडेट
    लाइव क्रिकेट स्कोर

    Economy News

    उत्तराखंड: देहरादून जिले में अचानक बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट

    By [ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]7 October 2026

    देहरादून: उत्तराखंड में अब मौसम ने करवट बदली है। दोपहर तक धूप के बाद देहरादून…

    मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में मंगलवार को 12 साल बाद शरदोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ, सांस्कृतिक टीमों ने लिया भाग

    6 October 2026

    मुंबई एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट करने की योजना

    6 October 2026
    Latest News
    • उत्तराखंड: देहरादून जिले में अचानक बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट
    • मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में मंगलवार को 12 साल बाद शरदोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ, सांस्कृतिक टीमों ने लिया भाग
    • मुंबई एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट करने की योजना
    • उत्तराखंड: शेरपुर में अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण का मामला उठा, किसान यूनियन प्रतिनिधिमंडल ने MDDA संयुक्त सचिव से की मुलाकात
    • भाजपा: भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार दिनेश आर्य मंगलवार को विधानसभा में विधिवत नामांकन पत्र करेंगे दाखिल
    Popular News
    • प्रदेश के सभी शिक्षकों का परीक्षा पे चर्चा पोर्टल पर पंजीकरण हुआ अनिवार्य ([ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]) (193,922)
    • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में बिना तैयारी के पहुंचे अधिकारियों को जमकर लगाई फटकार ([ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]) (124,023)
    • Uttrakhand : जीएमवीएन गंगा रिजॉर्ट में आयोजित सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के अंतिम दिन राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) हुए शामिल ([ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]) (98,834)
    • मलारी हाईवे पर भापकुंड के पास पहाड़ी से आए भारी मलबे के कारण बंद ([ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]) (89,393)
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर प्रदेशभर में की ताबड़तोड़ कार्रवाई ([ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]) (89,170)
    CONTACT US

    Office: Raipur Dehradun Uttrakhand -248001

    Chief Editor / मुख्य संपादक
    Amit Pradhan
    ( Managing Director of New Business Times Co)

    E-mail / ईमेल
    info@hindustanbreakingnews.com

    Web Address / वेब पता
    www.hindustanbreakingnews.com

    Contact us: +91 7818070779

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.