अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ताइवान पर हमले को लेकर चीन को चेताया है और धमकी देते हुए कहा कि इसके गंभीर परिणाम होंगे। ट्रंप ने कहा कि जब तक वे राष्ट्रपति हैं, तब तक चीन, ताइवान पर हमला नहीं करेगा क्योंकि उन्हें पता है कि इसका परिणाम क्या होगा। गौरतलब है कि अमेरिका ताइवान पर चीन की सैन्य कार्रवाई के विरोध में है और खुलकर ताइवान को समर्थन देता है। इसके चलते अमेरिका और चीन के बीच गहरे मतभेद हैं। ट्रंप ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) जानते हैं कि ताइवान पर चीन के हमले के क्या परिणाम होंगे। ट्रंप का यह बयान जिनपिंग से मुलाकात के कुछ दिन बाद सामने आया है, जिससे न सिर्फ एक बार फिर दोनों देशों के संबंधों में दरार सामने आ गई है, बल्कि चीन और ताइवान के बीच तनाव भी और बढ़ गया है। चीन और ताइवान 1949 में एक-दूसरे से अलग हो गए थे। तभी से ताइवान अपना स्वतंत्र अस्तित्व मानता है और खुद को एक स्वतंत्र देश बताता है। दूसरे कई देश भी ताइवान को एक स्वतंत्र देश मानते हैं। वहीं चीन इसका विरोध करता है और ताइवान को अपना हिस्सा मानता है। दोनों देशों के बीच विवाद की यही वजह है।
Taiwan : चीन और ताइवान के बीच तनाव की स्थिति बरकरार, इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस मामले पर दी बड़ी चेतावनी
Related Posts
Add A Comment

