देहरादून। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस सप्ताह भी न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिसके चलते रातें और भी सर्द होंगी। एक दिसंबर से अब तक के तापमान की बात करें तो दून में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया जा रहा है। जबकि बीते चार दिन से न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से नीचे ही रह रहा है। इसके चलते दिन के मुकाबले रात के समय अधिक ठंड हो रही है और सर्द हवाएं खूब परेशान कर रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन कोहरा छाने की आशंका है। इसके बाद शीतलहर लोगों को परेशान करेगी। 17 दिसंबर से तापमान में और कमी आएगी साथ ही शीतलहर चलने की चेतावनी भी है। इसके कारण आने वाले दिनों में ठंड अभी और परेशान करेगी।
अगले दो दिन कोहरा छाने की आशंका
Related Posts
Add A Comment

