Close Menu
Hindustan Breaking NewsHindustan Breaking News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 15
    Hindustan Breaking NewsHindustan Breaking News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • जिले
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अन्य राज्यों से
      • उत्तर प्रदेश
      • गुजरात
      • छत्तीसगढ़
      • जम्मू और कश्मीर
      • दिल्ली
      • पंजाब
      • पश्चिम बंगाल
      • बिहार
      • मध्य प्रदेश
      • महाराष्ट्र
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • अन्य
      • शिक्षा-करियर
      • महिला जगत
      • विचार-लेख
    • संपर्क सूत्र
    Hindustan Breaking NewsHindustan Breaking News
    Home » भीषण वनाग्नि से जलकर 2 लीसा श्रमिकों की मौत, दो महिलाएं गंभीर

    भीषण वनाग्नि से जलकर 2 लीसा श्रमिकों की मौत, दो महिलाएं गंभीर

    [ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]By [ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]3 May 2024

    अल्मोड़ा की सोमेश्वर विधानसभा सीट के स्यूनरोट के जंगल में हुआ भीषण हादसा

    तेज हवाओं के कारण जंगल की आग ने धारण किया विकराल रूप

    घायल महिलाएं 90 प्रतिशत तक आग में झुलसी

    अल्मोड़ा। जिले की सोमेश्वर विधानसभा सीट के स्यूनराकोट के जंगल में भीषण आग लगी हुई है। तेज हवाओं के कारण जंगल की आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। वनाग्नि गांव की सीमा की ओर बढ़ने लगी। इस बीच जंगल में लीसा निकालने का काम कर रहे चार लीसा श्रमिक आग की लपटों के बीच में फंस गए।
    आग बुझाने का प्रयास करते करते हुए एक श्रमिक आग की भीषण लपटों की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। तीन लीसा श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गए हैं। इन श्रमिकों को उपचार के लिए अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के बेस परिसर में भर्ती कराया गया है। अल्मोड़ा के अस्पताल में इलाज के दौरान एक और श्रमिक ने दम तोड़ दिया। लीसा श्रमिकों के वनाग्नि की चपेट में आने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
    प्रसिद्ध कवि सुमित्रानंदन पंत के पैतृक गांव स्यूनराकोट के जंगल में अचानक आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। वनाग्नि की इस घटना के दौरान जंगल में लीसा निकालने का काम कर रहे चार नेपाली श्रमिक आग की लपटों के बीच में फंस गए। चारों ने आग को बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन भीषण लपटों के बीच वह आग से अपने आप को बचाने में नाकामयाब साबित हुए। वनाग्नि की इस घटना में दीपक बहादुर नाम के नेपाली श्रमिक की दर्दनाक मौत हो गई है। तीन अन्य श्रमिक ज्ञानेश, तारा और पूजा गंभीर रूप से झुलस गए।
    आनन फानन में ग्रामीणों की मदद से घायलों को जंगल से बाहर निकाला गया। मौके पर मौजूद लीसा ठेकेदार और पूर्व प्रमुख रमेश भाकुनी ने बताया कि हादसे की सूचना प्रशासन समेत इमरजेंसी सेवा 108 एंबुलेंस को दी गई। लेकिन सूचना के चार घंटे बाद भी एबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। इस कारण घायलों को स्थानीय वाहनों से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। बेस अस्पताल के सीएमएस डॉ अशोक ने बताया कि अस्पताल में आग से झुलसे हुए तीन लोगों को लाया गया है। ये लोग करीब 90 प्रतिशत से अधिक जल चुके हैं। इनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। अस्पताल में बर्न वार्ड नहीं है। इलाज के दौरान एक लीसा श्रमिक ज्ञानेश ने भी दम तोड़ दिया। तारा और पूजा को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर हल्द्वानी भेजा गया है।

    अचानक हुए हादसे वन विभाग में मचा हडकंप
    अल्मोड़ा।  अस्पताल में पहुंची पुलिस के एसआई कृष्ण कुमार बताया कि बेस अस्पताल से इस घटना की सूचना दी गई थी कि तीन लोग यहां जली हुई स्थिति में लाए गए हैं। जानकारी मिली है कि जंगल की आग की चपेट में चार लोग आए थे जिनमें से एक श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई। तीन श्रमिकों का बेस अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। इधर अचानक हुए इस हादसे के बाद वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

    रुद्रप्रयाग में वनाग्नि में जला 39 हेक्टेयर जंगल
    रुद्रप्रयाग। जनपद के जंगलों में लगातार आग धधक रही है। आग लगने के कारण आसमान में धुंध छाई हुई है। जंगलों में लगी आग विकराल रूप लेती जा रही है। अभी तक रुद्रप्रयाग जनपद में 52 वनाग्नि की घटनाएं सामने आ चुकी हैं और करीब 39 हेक्टेयर वन भूमि जलकर राख हो गई हैं। वन विभाग की ओर से आग पर काबू पाने के प्रयास तो किये जा रहे हैं, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा रहा है। रुद्रप्रयाग के जंगल लगातार आग की चपेट में आते जा रहे हैं। वनों में लगी आग के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार वनाग्नि की घटनाएं बढ़ रही हैं। वन विभाग भी आग पर काबू पाने में विफल हो रहा है। आग लगने से प्राकृतिक वन संपदा जलकर राख हो रही है। रुद्रप्रयाग जनपद के भीतर 39 हेक्टेयर वन भूमि जलकर स्वाहा हो गई है। पूरे जनपद में वनाग्नि की अलग-अलग स्थानों पर 52 घटनाएं हुई हैं। वन विभाग ने आग लगाने वाले तीन लोगों को भी मौके से गिरफ्तार किया है। जिले के हरियाली वैली में तीन दिनों से आग लगी हुई है।

    बागेश्वर में मंदिर में लगी आग
    बागेश्वर। बागेश्वर शामा तहसील के लाथी गांव में वनाग्नि से क्षेत्र का सबसे पुराना बंजैंण मंदिर जलकर राख हो गया है। इस घटना में मंदिर में रखे सारे बर्तन जलकर राख हो गए हैं। इसके अलावा करीब सात तोला सोना भी आग की भेंट चढ़ गया। ग्रामीणों बताया कि इस अग्निकांड में दस लाख रुपये का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इसकी भरपाई की मांग की है।

    फलों के गोदाम में लगी भीषण आग,लाखों का नुकसान
    श्रीनगर। गुरुवार देर रात नेशनल हाईवे 58 पर संयुक्त अस्पताल के नीचे फलों के गोदाम में शॉर्ट सर्किट हो गया। शॉर्ट सर्किट के कारण गोदाम में आग लग गयी। इस अग्निकांड में  गोदाम में रखे लाखों रुपये के फल जल कर राख हो गए। आग लगने की सूचना पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस और आसपास के लोगों को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया। फायर ब्रिगेड अगर थोड़ा देर से पहुंचती तो आग आस पास के घरों को भी जला कर राख कर देती। आगजनी की ये घटना घनी बस्ती में घटित हुई थी।
    गोदाम स्वामी रफीक द्वारा बताया कि उक्त जगह पर उनका फलों का गोदाम था। रात को वे गोदाम बंद करके अपने घर चले गए थे। उन्हें पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने आग लगने की सूचना दी थी। जैसे ही वो गोदाम में पहुंचे तो वहां आग की लपटें फैली हुई थीं। फायर ब्रिगेड के जरिये आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। वहीं पड़ोस में रहने वाले अंकित द्वारा बताया गया कि वे अपने कमरे से बाहर निकल रहे थे, तभी उन्होंने पड़ोस में फलों के गोदाम में आग और धुआं निकलता हुआ देखा। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस और गोदाम स्वामी को दी।
    श्रीनगर में फायर स्टेशन के इंचार्ज पवन कुमार ने बताया कि देर रात आग लगने की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर टीम मौके पर पहुंची। आग पर समय पर काबू पा लिया गया था।

    Post Views: 194
    Previous Articleदैवीय आपदा के कारण दौड़े प्रदेश के 7 जिलों के अधिकारी
    Next Article गंगा में डूबे दो पर्यटकांे का शव पांच दिन बाद बरामद
    [ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड: देहरादून जिले में अचानक बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट

    7 October 2026

    मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में मंगलवार को 12 साल बाद शरदोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ, सांस्कृतिक टीमों ने लिया भाग

    6 October 2026

    उत्तराखंड: शेरपुर में अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण का मामला उठा, किसान यूनियन प्रतिनिधिमंडल ने MDDA संयुक्त सचिव से की मुलाकात

    6 October 2026

    भाजपा: भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार दिनेश आर्य मंगलवार को विधानसभा में विधिवत नामांकन पत्र करेंगे दाखिल

    6 October 2026

    संत रविदास जयंती: उत्तराखंड में भाजपा निकालेगी समरसता संकल्प यात्रा, विभिन्न राज्यों से होते हुए उत्तराखंड पहुंचेगी

    6 October 2026

    चमोली: भू-धंसाव से प्रभावित ज्योतिर्मठ नगर में असुरक्षित घोषित 21 सरकारी भवनों को जल्द किया ध्वस्त जाएगा

    6 October 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    मौसम अपडेट
    लाइव क्रिकेट स्कोर

    Economy News

    उत्तराखंड: देहरादून जिले में अचानक बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट

    By [ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]7 October 2026

    देहरादून: उत्तराखंड में अब मौसम ने करवट बदली है। दोपहर तक धूप के बाद देहरादून…

    मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में मंगलवार को 12 साल बाद शरदोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ, सांस्कृतिक टीमों ने लिया भाग

    6 October 2026

    मुंबई एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट करने की योजना

    6 October 2026
    Latest News
    • उत्तराखंड: देहरादून जिले में अचानक बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट
    • मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में मंगलवार को 12 साल बाद शरदोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ, सांस्कृतिक टीमों ने लिया भाग
    • मुंबई एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट करने की योजना
    • उत्तराखंड: शेरपुर में अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण का मामला उठा, किसान यूनियन प्रतिनिधिमंडल ने MDDA संयुक्त सचिव से की मुलाकात
    • भाजपा: भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार दिनेश आर्य मंगलवार को विधानसभा में विधिवत नामांकन पत्र करेंगे दाखिल
    Popular News
    • प्रदेश के सभी शिक्षकों का परीक्षा पे चर्चा पोर्टल पर पंजीकरण हुआ अनिवार्य ([ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]) (193,948)
    • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में बिना तैयारी के पहुंचे अधिकारियों को जमकर लगाई फटकार ([ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]) (124,046)
    • Uttrakhand : जीएमवीएन गंगा रिजॉर्ट में आयोजित सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के अंतिम दिन राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) हुए शामिल ([ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]) (98,863)
    • मलारी हाईवे पर भापकुंड के पास पहाड़ी से आए भारी मलबे के कारण बंद ([ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]) (89,419)
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर प्रदेशभर में की ताबड़तोड़ कार्रवाई ([ Hindustan News Bureau | PUBLISHED BY : AYUSH ]) (89,202)
    CONTACT US

    Office: Raipur Dehradun Uttrakhand -248001

    Chief Editor / मुख्य संपादक
    Amit Pradhan
    ( Managing Director of New Business Times Co)

    E-mail / ईमेल
    info@hindustanbreakingnews.com

    Web Address / वेब पता
    www.hindustanbreakingnews.com

    Contact us: +91 7818070779

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.