उत्तराखंड। उत्तराखंड में नए शहर बसाने की तैयारी है। शुक्रवार को हुई उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण (उडा) की बोर्ड बैठक में प्रदेश की पहली टाउनशिप किस जिले में और कहां पर बसाई जाएगी इस पर मुहर लग गई है। शुक्रवार को आवास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की अध्यक्षता में उडा की 19वीं बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में प्रदेश में बसाई जाने वाली नई टाउनशिप को लेकर चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश की पहली टाउनशिप पौड़ी जिले के श्रीनगर के पास बसाने का फैसला लिया गया है। बता दें कि श्रीनगर के पास बेलकेदार और बेलकंडी मार्ग के साथ लगे क्षेत्र में नई टाउनशिप विकसित की जाएगी। शुक्रवार को हुई बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पास किया गया। इसके साथ ही राज्य स्तर पर आवास मांग सर्वेक्षण, श्रीनगर के पास नई टाउनशिप विकसित करने के साथ ही प्राधिकरण में स्वास्थ्य योजना को लागू करने का प्रस्ताव पेश किया गया। इसके साथ ही आवास मंत्री ने गढ़वाल व कुमाऊं मंडल में नई टाउनशिप विकसित करने के लिए जमीन चिह्नित करने के निर्देश दिए।
उत्तराखंड में नए शहर बसाने की तैयारी
Related Posts
Add A Comment

